IND VS ENG ODI: 'बापू' के सामने अंग्रेजों ने मानी हार, गिल-अक्षर ने भारत को पहले वनडे में दिलाई जीत

भारत ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

X
Ashutosh Rai

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में अक्षर पटेल सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए. उन्होंने गेंद से चार विकेट लिए और बाद में बल्ले से अहम पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से पलटा मैच

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 47.5 ओवर में 258 रन बनाए. शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद जो रूट ने नाबाद 76 रन और लियाम डॉसन ने 68 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा. अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने दो-दो विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली. इंग्लैंड की मजबूत साझेदारियों के बावजूद भारतीय गेंदबाजी ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की.

गिल और सुंदर ने संभाली जिम्मेदारी

259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए. वहीं विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभाला और 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। श्रेयस अय्यर ने 35 रन बनाए लेकिन रन आउट हो गए। केएल राहुल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. एक समय भारत दबाव में दिख रहा था लेकिन अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की राह पर वापस ला दिया. दोनों ने कोई जोखिम नहीं लिया और अंत तक टिककर भारत को जीत दिलाई.


सीरीज में भारत ने मजबूत शुरुआत

टी20 सीरीज में मिली हार के बाद यह जीत भारतीय टीम के लिए काफी अहम रही. कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम ने दबाव की स्थिति में शानदार खेल दिखाया. बल्लेबाजी में शुरुआती झटकों के बावजूद मध्यक्रम ने जिम्मेदारी निभाई. गेंदबाजी में अक्षर पटेल का प्रदर्शन पूरे मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहा. उनकी ऑलराउंड भूमिका ने भारत की जीत तय की. अब इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.