IND A vs ENG L: 15 चौके, 116 रन...इस बल्लेबाज ने सेंचुरी ठोक पलट दिया मैच का रुख, इंग्लैंड की जीत का सपना तोड़ा
India A vs England Lions: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, इस सीरीज से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत शानदार फॉर्म में आ गए हैं.
India A vs England Lions: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज है. 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार अंदाज में शतक ठोका. इस सेंचुरी के दम पर उन्होंने ना सिर्फ प्लेइंग 11 के दावा मजबूत किया बल्कि अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं. उन्होंने 165 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली और पहला अनऔपचारिक मुकाबला ड्रा कराया.
केएस भरत ने बदला मैच का रुख
इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए के बीच टेस्ट सीरीज से पहले अनऔपचारिक मुकाबला खेला गया. जिसमें इंग्लैंड लायंस ने भारत के सामने 490 रनों का मुश्किल टारगेट रखा था, भारत भले ही यह मैच नहीं जीत सका, लेकिन केएस भरत की सेंचुरी के दम पर वह हारने से बच गया और मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ.
मैच का हाल
इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 553 रन बनाए थे. जवाब में भारत ए ने 227 रन बना सकी. फिर इंग्लैंड लायंस ने 163 पर 6 विकेट खोकर पारी घोषित की और टीम इंडिया के सामने 490 रनों का मुश्किल टारगेट रखा. जब अंपायरों ने चौथे और अंतिम दिन मैच ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया तब इंडिा ए ने 125 ओवर में 5 विकेट पर 426 रन बनाए थे. इस तरह से वह लक्ष्य से 64 रन पीछे रह गया और मैच ड्रा हुआ.