ZIM vs IND, 3rd T20I: भारत की जीत की हैट्रिक या जिम्बाब्वे करेगा पलटवार? तीसरे T20 से पहले जानिए प्लेइंग XI, पिच और वेदर रिपोर्ट

आज शाम 04:30 भारत हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले आखिरी मैच को अपने नाम कर जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप करने की कोशिश केरगा. लेकिन उससे पहले देखते हैं कि यहां कि पिच और मौसम कैसा बर्ताव करेगी.

X (@BCCI)
Meenu Singh

लगातार 2 टी20 सीरीज हारने के बाद आखिरकार भारत ने टी20 फॉर्मेट में वापसी कर ली है. आयरलैंड और इंग्लैंड से क्लीन स्वीप होने के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया है. भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया था तो वहीं दूसरे मुकाबले में 90 रनों से जीत दर्ज की है. वैभव सूर्यवंशी पहले मुकाबले के हीरो रहे तो वहीं दूसरे मुकाबले के हीर ईशान किशन और तिलक वर्मा रहे.

इन खिलाड़ियों की बदौलत भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा. अब आज शाम 04:30 भारत हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले आखिरी मैच को अपने नाम कर जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप करने की कोशिश केरगा. लेकिन उससे पहले देखते हैं कि यहां कि पिच और मौसम कैसा बर्ताव करेगी.

ZIM vs IND हेड टू हेड

भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत में हमेशा से टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मुकाबले हुए हैं जिनमें से भारत ने 13 मुकाबलों में बाजी मारी है और जिम्बाब्वे महज 3 मैचों में ही जीत दर्ज कर सकी है. इस सीरीज में भी अब भारत का ही दबदबा देखने को मिला है. 


पिच रिपोर्ट 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल, स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है. शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है. लेकिन एक बार अगर बल्लेबाज क्रीज पर टिक जाते हैं तो पुरानी गेंद से रन बनाना आसान हो जाता है. इस मैदान पर मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को हल्की मदद मिलती है.

वेदर अपडेट 

Accuweather.com के अनुसार, भारत बनाम जिम्बाब्वे के तीसरे टी20 मैच के लिए हरारे का मौसम साफ रहेगा. खास बात यह है कि धुंधली धूप के बीच तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, मैच के दौरान बारिश का कोई खतरा नहीं जिस कारण फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. 

ZIM vs IND की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND की संभावित प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

ZIM की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी