IND vs ZIM: लगातार 6 हार के बाद क्या हरारे में बदलेगी टीम इंडिया की किस्मत? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

आयरलैंड में दो और इंग्लैंड में चार मैच हारने के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर शाम 04:30 बजे से शुरु होगा.

X (@BCCI)
Meenu Singh

आयरलैंड में दो और इंग्लैंड में चार मैच हारने के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर शाम 04:30 बजे से शुरु होगा. T20 विश्व कप के बाद जब से श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है तब से भारतीय टीम ने जीत स्वाद नहीं चखा है. टीम को लगातार हार का ही सामना करना पड़ रहा है.  

मुंबई के इस बल्लेबाज ने T20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह न सिर्फ प्लेइंग इलेवन में ली है, बल्कि कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली है. लेकिन BCCI ने जिस उम्मीद से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी वह उस पर खड़े नहीं उतर पा रहे हैं. तो ऐसे में इस सीरीज में सबकी निगाहें श्रेयस अय्यर पर ही रहेंगी. 

हालांकि भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए. इस साल फरवरी में कोलंबो में हुए ICC टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट में सनसनी मचा दी थी. दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन के कारण सीरीज बेहद दिलचस्प होने वाली है. लेकिन मैच से पहले जानते हैं कि हरारे की पिच और मौसम किसका साथ देगी. 


पिच रिपोर्ट

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच T20I मैचों में कम रन बनाने वाले मैदानों में से एक है, जहां पहली पारी का स्कोर आमतौर पर 151 से 157 के बीच रहता है. शुरुआत में पिच पर अच्छी उछाल होती है, लेकिन पारी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है पिच धीमी होती जाती है.  

वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को हरारे में मौसम सुहावना रहने की संभावना है, इसलिए बारिश से मैच में बाधा आने का कोई खतरा नहीं है. आज लगभग 18% आर्द्रता और लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ, थोड़ी ठंड रहने की संभावना है.

ZIM vs IND हेड टू हेड 

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले अगर दोनों टीमें के आंकड़ों पर नजर डाले तो इसके हिसाब से भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 प्रारूप में अब तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें भारत ने 11 मैच में जिम्बाब्वे को मात दी है तो वहीं जिम्बाब्वे की टीम महज 3 मैच में सफलता हांसिल कर पाई है. 

ZIM vs IND की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन: सिकंदर रजा (कप्तान), तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, मिल्टन शुंबा, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, न्यूमैन न्यामुरी, वेस्ली मधेवेरे