IND vs WI: अगर आज का मैच हारी भारतीय टीम, टूट जाएंगे कई बड़े रिकार्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज रात 8 बजे से होने वाला है. इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से पीछे चल रही है.
नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज रात 8 बजे से होने वाला है. इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से पीछे चल रही है. पांच मैचों की सीरीज में अगर आज का मैच कैरेबियाई टीम जीत जाती है तो भारत पिछले 11 सीरीजों से चली आ रही जीत की श्रृंखला टूट जाएगी. इसके साथ ही कई और रिकार्ड टूटेंगे.
हार्दिक की कप्तानी में यह पहली बार होगा
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेले जा रहे मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम कैरेबियाई टीम से 2-1 से पीछे हैं. पिछले मुकाबले में सूर्यकुमार और तिलक की धाकड़ बल्लेबाजों और कुलदीप यादव की गुगली के आगे वेस्टइंडीज की टीम धराशाही हो गई. आने वाले दोनों मैच में भारतीय टीम को हर हाल में जीतना पड़ेगा. तभी भारत यह सीरीज जीत पाएगा. इसके पहले पिछले साल हुए टी20 सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को 4-1 से हराया था. इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे.
2019 से नहीं हारी कोई सीरीज
इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने 2019 के बाद से विदेशी जमीन पर कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है. 2019 में न्यूजीलैंड को 5-0 से जीता था. 2020 में इंग्लैंड को 3-2 से हराया था. साल 2022 में साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज 2-2 के बराबरी पर ड्रॉ हुई थी. पिछले साल 2022 में वेस्टइंडीज को 4-1 से हराया था. इन चार सीरीज के बाद यह पांचवी सीरीज हैं जिसमें भारतीय टीम अभी पीछे चल रही है. मतलब साफ है कि आज और कल होने वाले दोनों टी20 मैच भारत के लिए करो या मरो की स्थिति में हैं.
इसे भी पढे़ं- Ind vs WI Dream 11: चौथे टी20 मैच में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा बन सकते हैं करोड़पति, जानें कैसी रखें फैंटेसी 11