'धुरंधर' में आयशा खान से पहले रवीना टंडन भी कर चुकीं पीरियड्स में शूट, दर्द से हुआ था बुरा हाल!
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में आयशा खान ने शरारत गाने में खूब सुर्खियां बटोरी. एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने इस गाने की शूटिंग पीरियड्स में की थी. लेकिन आप जानते हैं इससे पहले भी कई हसीनाएं पीरियड्स के दर्द में गाने शूट कर चुकी हैं.
मुंबई: बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस की मेहनत और समर्पण की कई कहानियां हैं, जो पर्दे के पीछे की मुश्किलों को छिपाकर फैंस को सिर्फ ग्लैमर दिखाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस आयशा खान ने फिल्म 'धुरंधर' के सुपरहिट गाने 'शरारत' की शूटिंग के दौरान अपनी परेशानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि इस गाने को उन्होंने पीरियड्स के दौरान शूट किया था.
'धुरंधर' में आयशा से पहले रवीना भी कर चुकीं पीरियड्स में शूट
एक इंटरव्यू में आयशा ने खुलासा किया कि ये दो दिनों की हेक्टिक शूटिंग थी. पीरियड्स की वजह से उनका शरीर ब्लोटेड था, दर्द हो रहा था और वो इमोशनली काफी कमजोर महसूस कर रही थीं. इतनी थकान और दर्द के बावजूद उन्होंने एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस दी. शूटिंग के बाद वो इतनी ओवरव्हेल्म्ड हो गईं कि रोने लगीं, लेकिन ये खुशी के आंसू थे. फैंस ने उनकी इस डेडिकेशन की खूब तारीफ की और कहा कि उन्होंने इसे पूरी तरह से 'ओन' किया.
आयशा खान का 'शरारत' गाना क्रिस्टल डिसूजा के साथ उनका जुगलबंदी वाला आइटम सॉन्ग है, जो रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन गया और यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोर चुका है. ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने पीरियड्स के दौरान शूटिंग की हो. इससे पहले 90s की सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' के आइकॉनिक गाने 'टिप टिप बरसा पानी' में रवीना टंडन ने भी ऐसा ही किया था.
दर्द और थकान के बीच एक्ट्रेस ने नहीं मानी हार
रवीना ने कई इंटरव्यूज में बताया कि इस गाने की शूटिंग बेहद चुनौतीपूर्ण थी. गाना ठंडे पानी में शूट हुआ था, जहां उन्हें पूरी तरह गीला होना पड़ता था. शूटिंग चार दिनों तक चली, पीरियड्स के दर्द और थकान के बावजूद रवीना ने प्रोफेशनल तरीके से काम किया. उन्होंने कहा था कि वो प्रोवोकेटिव सॉन्ग्स से कभी कम्फर्टेबल नहीं रहीं, लेकिन 'टिप टिप बरसा पानी' की कोरियोग्राफी एरोटिक तो थी, लेकिन वल्गर नहीं. गाना इतना हिट हुआ कि रवीना नेशनल क्रश बन गईं.
बता दें कि यह गाना फिल्म 'मोहरा' का था और 'टिप टिप बरसा पानी' गाने में रवीना टंडन की अक्षय कुमार संग सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी. यह फिल्म साल 1994 में सिनेमाघरों में आई थी.