IND vs SL: जीत की कगार से हार के द्वार तक, श्रीलंका ने दोहराई पुरानी कहानी, सुपरओवर में जीत भारत ने किया क्लीन स्वीप
श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए 3 टी20 मैंचों के आखिरी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को धूल चटा दी. पहले यह मुकाबला ड्रा हुआ लेकिन सुपर ओवर में भारत की ओर से कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका मारकर भारत को जीत दिला दी.
India vs Sri lanka 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.
श्रीलंका ने फिर दोहराई पुरानी कहानी
138 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम एक समय पर मैच को आसानी से जीतती नजर आ रही थी लेकिन आखिरी के 5 ओवर्स में फिर वही कहानी देखने को मिली जो उसने सीरीज के पहले मैचों में दोहराई थी.
Also Read
आखिरी के 5 ओवर्स में श्रीलंका की टीम को जीत के लिए सिर्फ 30 रन की दरकार थी और हाथ में 9 विकेट बाकी थे. हालांकि इसके बावजूद वो मैच जीतने में नाकाम रही और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई.
रिंकू और सूर्या ने दिखाया गेंद से कमाल
भारतीय टीम के लिए रिंकू सिंह ने 19वें ओवर में और कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 20वें ओवर में शानदार गेंदबाजी कर 2-2 विकेट अपने नाम किए जिसके चलते भारतीय टीम खुद को हारने से बचा ले गई और मैच सुपर ओवर में चला गया.
सुपरओवर के दौरान भारतीय टीम ने वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा जिन्होंने महज 3 गेंदों में 2 रन देकर श्रीलंका के 2 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया और भारत को जीत के लिए सिर्फ 3 रन का टारगेट मिला. भारतीय टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच को अपने नाम कर लिया.
सुपरओवर में मिली इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से रौंद दिया. भारत की ओर से सर्वाधिक 39 रन शुभमन गिल ने बनाए. वहीं यशस्वी जायसवाल (10), रिंकू सिंह (1), सूर्यकुमार यादव (8), शिवम दुबे (13), रियान पराग (26), वॉशिंगटन सुंदर (25) रन बनाए.
क्लीन स्वीप कर भारत ने बनाया रिकॉर्ड
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका को उसी के घर में हराया है. भारतीय टीम पहले ही 2-0 सीरीज पर कब्जा जमा चुकी थी.
पूरी सीरीज श्रीलंका ने दोहराई एक ही कहानी
पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को आखिरी के 6 ओवरों में 30 रन बनने थे जबकि उसके 9 विकेट सुरक्षित थे. बावजूद इसके श्रीलंका वह मैच आर गया.
वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को आखिरी के 5 ओवरों में 31 रन चाहिए थे और उसके 7 विकेट हाथ में थे. इस मुकाबले को भी श्रीलंका ने गवां दिया. वहीं आखिरी मुकाबले में उसे आखिरी के 4.1 ओवर्स में 7 विकेट हाथ में रहते 22 रन चाहिए थे. इस मुकाबले को भी वह नहीं जीत सका.