T20 World Cup 2026

'और यहां हम पिघल गए', Gambhir की कातिल मुस्कान ने लूटी महफिल, पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा 

Gautam Gambhir Smile: टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बातचीत के दौरान काफी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. तीसरे टी20 में मिली रोमांचक जीत के बाद का यह वीडियो है. जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा 'और यहां हम पिघल गए'.

Twitter
India Daily Live

Gautam Gambhir Smile: गौतम गंभीर...अपने नाम की तरह गंभीर रहते हैं. यदा-कदा ही आपने उन्हें मुस्कुराते हुए देखा होगा. गंभीर मैदान पर जब तक खेले अपने एग्रेसिव अंदाज के लिए फेमस रहे. विरोधी टीमों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करना गंभीर का एट्टीट्यूड रहा है. हालांकि जब गंभीर हंसते हैं तो माहौल अलग होता है. उनकी स्माइल वाला मूमेंट फैंस को सालों तक याद रहता है. हाल में जब आईपीएल 2024 में केकेआर चैंपियन बनी थी गंभीर के चेहरे पर बेइंतहां खुशी थी, क्योंकि वे टीम के मेंटोर थे और पूर्व में कप्तान रह चुके थे. अब एक बार फिर गौतम गंभीर की स्माइल सोशल मीडिया पर महफिल लूट रही है. 

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जब सूर्या ब्रिगेड ने करिश्माई वापसी करते हुए मैच जीता तो गंभीर ने कातिल मुस्कान दी. गौतम गंभीर मैदान के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मैदान पर नजर आए. उनका चेहरा बता रहा था कि श्रीलंका जीता हुआ मैच हार गई. वे सूर्या के साथ कुछ बातचीत करते हुए काफी मुस्कुरा रहे थे. 

सुपर ओवर में क्या हुआ? 

जब मुकाबला टाई हो गया तो सुपर ओवर की बारी आई है. भारत के लिए सुपर ओवर डालने वाशिंगटन सुंदर आए, जिसमें श्रीलंकाई टीम ने महज 3 रन का टारगेट दिया था, फिर कप्तान सूर्यकुमार ने पहली बॉल पर चौका मारकर जीत दिला दी. इस तरत भारतीय टीम ने चमत्कार किया और हारी हुई बाजी जीत ली. अब सोशल मीडिया पर इसके पीछे गौतम गंभीर की रणनीति होना बताया जा रहा है.