IND vs SL 2nd Test: भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कब और कहां देखें? समय से लेकर लाइव प्रसारण तक पूरी जानकारी

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार, 22 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में श्रीलंका से भिड़ने कोलंबो में उतरेगी. दूसरे मैच के लिए गिल सेना ने अपनी कमर कस ली है.

X (@BCCI)
Meenu Singh

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार, 22 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में श्रीलंका से भिड़ने कोलंबो में उतरेगी. दूसरे मैच के लिए गिल सेना ने अपनी कमर कस ली है. लाल गेंद के क्रिकेट में लंबे समय तक निराशाजनक परिणामों के बाद टीम इंडिया ने पहले मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब भारत दूसरे मैच को भी जीत दर्ज इस सीरीज पर पूरी तरह कब्जा करना चाहेगा. 

वहीं दूसरी ओर श्रीलंका भी इस मैच में जीत दर्ज सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करने की कोशिश करेगा. भारत ने विदेश में टेस्ट सीरीज में आखिरी जीत जुलाई 2023 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हासिल की थी. उसके बाद से, भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा और उसने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ उनके घरेलू मैदान पर सीरीज बराबरी पर खत्म की. ऐसे श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए काफी अहम साबित होगी.

2-0 की जीत से आसान होगी  WTC की राह

अगर भारत श्रीलंका को इस सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करता है, तो भारत के लिए WTC की राह कुछ हद तक आसान हो जाएगी, क्योंकि 2-0 से जीतने के बाद भारत के पास 57.58 प्रतिशत अंक हो जाएंगे. इसके साथ ही टीम के पास चौथे पायदान पर पहुंचने का मौका होगा. जिससे टीम की स्थिति में एक पोजिशन का इजाफा होगा.  


ऑस्ट्रेलिया पर डार्विन में मिली जीत के बाद WTC की तालिका में 66.67 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज बांग्लादेश, अगर मैके में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट हार जाता है तो 55.56 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक सकता है. लेकिन इससे पहले जानते हैं कि फैंस भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां देख सकते हैं. 

IND vs SL 2nd टेस्ट मैच कब और कहाँ होगा?

IND vs SL के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रविवार, 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

IND vs SL 2nd टेस्ट मैच किस समय शुरू होगा?

IND vs SL के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा.

IND vs SL 2nd टेस्ट मैच का प्रसारण कौन सा टीवी चैनल करेगा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा और इसका सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में फैंस IND vs SL 2nd टेस्ट मैच ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?

दूसरा टेस्ट मैच भारत में सोनी एलआईवी ऐप और वेबसाइट पर भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.