menu-icon
India Daily

IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका को उसी के घर में फिर हराएगा भारत? दूसरे टेस्ट से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट

श्रीलंका और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रविवार, 23 अगस्त, 2026 को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका को उसी के घर में फिर हराएगा भारत? दूसरे टेस्ट से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट
Courtesy: Pinterest

श्रीलंका और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रविवार, 23 अगस्त, 2026 को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है. अब रविवार से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत सीरीज को 2-0  से अपने नाम करने की कोशिश करेगा. ताकि टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को कुछ सुधार सके. 

पहले टेस्ट में श्रीलंका कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसका फायदा भारतीय खिलाड़ियों ने उठाते हुए मेजबान टीम को 165 रनों से उनके ही घर में मात दी. उस मैच में भारत ने हर विभाग में कमाल दिखाते हुए पूरे मैच में अपना दबदबा कायम रखा. अब टीम कुछ वैसा ही प्रदर्शन इस मुकाबले में भी करना चाहेगी. तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कोलंबो की पिच किसका साथ देती है.

IND vs SL हेड टू हेड

मैच-    47
श्रीलंका ने मैच जीते-    07
भारत ने मैच जीते-    23
परिणाम नहीं निकला/कोई नतीजा नहीं    17

पिच रिपोर्ट

अगर कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के पिच की बात करें तो यहां पर बल्ले और गेंद के बीच संतुलित मुकाबला होने की उम्मीद है. पारंपरिक रूप से यह पिच शुरुआती मैच में बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, जहां अच्छी गति और उछाल के कारण सेट बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. तेज गेंदबाजों को नई गेंद से कुछ मदद मिल सकती है, खासकर अगर पिच पर नमी हो. 

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, गॉल की तरह ही यहां भी बारिश की आशंका है, लेकिन कोलंबो  ने लगातार बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि हल्की बारिश से खेल में बाधा आ सकती है, लेकिन इससे पूरा खेल रद्द होने की आशंका नहीं है.

IND vs SL संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11: लाहिरु उदारा, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, कामिल मिशारा, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज