IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IND vs SL 2nd T20I: Virat Kohli का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्या, आज रचेंगे इतिहास?

IND vs SL 2nd T20I, Suryakumar Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट के नाम 125 मैचों में 16 प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड अपने नाम किए थे, जबकि सूर्या ने महज 69 मैचों में यह कमाल कर दिखाया. आज सूर्या अगर मैच के हीरो बने तो इतिहास रच देंगे.

Twitter
India Daily Live

IND vs SL 2nd T20I, Suryakumar Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. 28 जुलाई यानी आज इस सीरीज का दूसरा मैच होना है. यह मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में ही खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में होगी, क्योंकि उसने पहले मैच में 43 रनों से जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ा मौका है, वे विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच सकते हैं.

दरअसल, भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार कुमार (Suryakumar Yadav) ने पहले टी20 में 58 रन की पारी खेली थी, इसके ले उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था.  



T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड

  1. 16 बार - सूर्यकुमार यादव (69 मैच)
  2. 16 बार - विराट कोहली (125 मैच)
  3. 15 बार - अलेक्जेंडर रजा (91 मैच)
  4. 14 बार - मोहम्मद नबी (129 मैच)
  5. 14 बार - रोहित शर्मा (159 मैच)
  6. 14 बार- विरनदीप सिंह (78 मैच)