IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IND vs SL 2nd T20I: फैंस के लिए बुरी खबर, रद्द हो सकता है मैच, जानें वजह

IND vs SL 2nd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच बारिश की चलते रद्द हो सकता है. टी20 सीरीज में भारत के पास 1-0 की बढ़त है. इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं. पहले टी20 में उन्होंने 26 गेंदों पर 58 रन कूटे. 

Twitter
India Daily Live

IND vs SL 2nd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. आज दूसरा मैच होना है. यह मुकाबला पल्लेकेले स्टेडियम में ही खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में होगी. पहला मुकबला भी यहीं खेला गया था, जिसमें भारत ने 43 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में भारतीय टीम को 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेलना है. 

दूसरे टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद

दूसरे टी20 में श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका.

भारत-श्रीलंका, टी20 सीरीज

27 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल
28 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल
30 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल

वनडे सीरीज शेड्यूल

2 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो