'अगर रोहित-विराट होते तो आप नेट में होते'...आशीष नेहरा ने ले लिए इस युवा बैटर के मजे, देखें VIDEO

IND vs SL 1st T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई दौरे का जीत के साथ आगाज किया है. टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबानों को 43 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस मैच के दौरान पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने यशस्वी जायसवाल के मजे ले लिए.

Twitter
India Daily Live

IND vs SL 1st T20I: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. पहले ही मैच में टीम इंडिया ने 43 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है. इस मुकाबले में पहले भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल किया फिर गेंदबाजों ने जलवा दिखाया. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने उतरी टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत दिलाई. उन्होंने 21 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों के दम पर 40 रन ठोके. मैच के बाद पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा ने इस युवा बल्लेबाज के मजे ले लिए.

दरअसल, इस मुकाबले में के दौरान आशीष नेहरा कमेंट्री कर रहे थे. मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा और उनके बीच बातचीत हो रही थी. तभी यशस्वी जायसवाल मैदान से ही वीडियो कॉल के जरिए जुड़े. अजय जडेजा ने पूछा कि क्या फर्क दिखता है जब मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली होते हैं?

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो पल्लेकेले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 35वीं बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया.  ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 बार ऐसा कर चुकी है.  जवाबी पारी में श्रीलंका 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने 43 रनों से मैच जीत लिया.