IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

IND vs SA: पहले वनडे मैच के लिए रांची में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत, कब और कहां देखें मुकाबला

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए सामना करने वाली है. इसका पहला मैच रांची में खेला जाना है और आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

X
Praveen Kumar Mishra

रांची: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें 30 नवंबर, रविवार को एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं.

साउथ अफ्रीका ने इससे पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से हराया है. ऐसे में टीम इंडिया वनडे सीरीज को हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी. आइए जानते हैं कि आखिर आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत

साउथ अफ्रीका की टीम इस समय भारत के दौरे पर है. इस दौरे पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज समाप्त हो चुकी है, जबकि 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी अभी बाकी है. वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए दोनों टीमें रांची में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं.

भारत-साउथ अफ्रीका का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 94 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने 51 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि भारत 40 मैच ही अपने नाम कर सका है. इसके अलावा 3 मैच बेनतीजा रहा है.

कब और कहां खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची में खेला जाना है. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होने वाली है, जबकि इसके लिए टॉस 1 बजे होना है.

भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. अगर आप टीवी पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.

कहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. आप यहां से मोबाईल और लैपटॉप पर आनंद ले सकते हैं.

इंडिया डेली पर भी देखें लाइव स्कोर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव स्कोर आप इंडिया डेली की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.