T20 World Cup 2026

'गली क्रिकेट' का अंदाज, रोहित और विराट की DRS पर बातचीत ने मचाया धमाल, देखें VIDEO

IND vs SA: केपटाउन टेस्ट मैच में डीआरएस रिव्यू के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है जिसको देखकर फैंस को गली क्रिकेट की याद आ गई है.

Antriksh Singh

IND vs SA: केपटाउन में हुआ दूसरा भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच इतिहास रच गया! रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने टी20 अंदाज में दक्षिण अफ्रीका के दूसरे पारी के लक्ष्य का पीछा सिर्फ 12 ओवर में ही कर लिया.

ये टेस्ट क्रिकेट का सबसे छोटा मैच था, जिसमें सबसे कम गेंदें फेंकी गई. भारत की जीत ने 92 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. पूरे मैच में सिर्फ 642 गेंदें फेंकी गईं और नतीजा निकल आया. इसने 1932 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 656 गेंदों वाले टेस्ट के रिकॉर्ड को हरा दिया.

सबका ध्यान खींचा

मैच में एक ऐसा भी लम्हा आया जिसने सबका ध्यान खींचा. भारत को दक्षिण अफ्रीका का आखिरी विकेट लेना था. मोहम्मद सिराज ने नंद्रे बर्गर को गेंद डाली और कैच का अपील की. लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया. असल में, भारतीय खिलाड़ी भी उतने आश्वस्त नहीं दिखे. हालांकि, भारत के पास अभी भी तीन रिव्यू बाकी थे.

डीआरएस पर मजेदार बातचीत

रोहित ने विराट कोहली के साथ डीआरएस लेने के बारे में खुलकर चर्चा की. "अब भी तीन रिव्यू बचे हैं, चलो एक ले लेते हैं," रोहित ने विराट से कहा.

विराट सहमत दिखे. उन्होंने कप्तान से कहा कि, हां ले लो. क्या पता इनसाइड एज निकल जाए. हालांकि, आखिर में रोहित ने डीआरएस नहीं लेने का फैसला किया, लेकिन चर्चा के दौरान उनके मुंह से निकले शब्द सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं.

फैंस की प्रतिक्रिया

कई लोगों को रोहित की स्थिति में "गाली क्रिकेट" की झलक दिखी, जो एक औसत भारतीय की तरह किसी चीज के लिए जाने या न जाने को लेकर उलझन में लग रहा था. कुछ ने इसे दिल्ली और मुंबईकर के बीच की बातचीत बताया. शायद ही कोई था जिसे रोहित की भाषा नागवार गुजरी हो. कुछ ने तो इसे भारतीयों के बीच आम बात बताया.