SENA में विकेट लेने के उस्ताद, कौन हैं भारत के 5 शानदार गेंदबा


Antriksh Singh
07 Jan 2024

SENA देश

    सामूहिक रूप से "सेना" (SENA) में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.

क्यूं हैं SENA देश मुश्किल?

    अलग तरह की पिचें, मौसम का मिजाज चीजों को एशियाई गेंदबाजी के लिए बहुत मुश्किल कर देता है.

भारतीय गेंदबाजों की कामयाबी

    इन चुनौतियों के बावजूद, कुछ भारतीय गेंदबाजों ने सेना देशों में कमाल का प्रदर्शन किया है.

टॉप-5 बॉलर कौन

    इन सेना देशों में भारत की जीत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों पर नजर डालते हैं.

1. जसप्रीत बुमराह (55 विकेट)

    तेज रफ्तार और अनोखे एक्शन के मेल से बुमराह विकेट लेने की मशीन बन जाते हैं. उनकी गेंद को उछाल देना, नई और पुरानी दोनों गेंदों का बेहतर इस्तेमाल

2. इरप्पली प्रसन्ना (38 विकेट)

    ऑफ स्पिनर गेंद को टर्न कराने और हवा में ज्यादा देर रखने में माहिर थे. उनकी ताकत थी फ्लाइट, स्पिन में थोड़ा बदलाव लाना और पिच के मुताबिक गेंदबाजी करना.

3. भागवत चंद्रशेखर (34 विकेट)

    अनोखे एक्शन के साथ उनकी ताकत थी तेज लेग स्पिन, गेंद को ज़्यादा टर्न कराना और लाइन-लेंथ में सटीकता.

4. ईशांत शर्मा (34 विकेट)

    अनुभवी ईशांत शर्मा गेंद को लगातार एक लाइन-लेंथ में फेंकते थे, ज़्यादा उछाल निकालते थे और सीम मूवमेंट से विकेट लेते थे. उनकी ताकत थी लंबे स्पेल.

5. मोहम्मद सिराज (30 विकेट)

    दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने और तेजी पैदा करने में माहिर. उनकी ताकत है रफ्तार में बदलाव लाना और मैदान पर कभी हार न मानने का जुनून.

More Stories