IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'गैरी कस्टर्न बनने आया था, ग्रेग चैपल बनकर रह गया...', टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद गंभीर के मीम्स वायरल

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.

X
Praveen Kumar Mishra

गुवाहाटी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारत को 408 रनों से हार मिली और इसी के साथ क्लीन स्वीप भी हो गया. इस तरह की हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को ट्रोल किया जा रहा है. गंभीर की कोचिंग में भारत को पिछले दो सालों में घर पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. इससे पहले साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में हार मिली थी. अब अफ्रीका ने भी बिल्कुल वैसा ही किया है.

भारत को मिला गुवाहाटी टेस्ट में हार

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले कोलकाता में भी खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हार मिली थी. ऐसे में अब इस सीरीज की हार के बाद गौतम गंभीर का फैंस सोशल मीडिया पर मजकर मजाक उड़ा रहे हैं और मीम्स की बाढ़ आ गई है.

फैंस ने गौतम गंभीर का उड़ाया मजाक

गुवाहाटी टेस्ट में मिली हार के बाद फैंस ने गौतम गंभीर का मजाक उड़ाया है. कुछ फैंस तो गंभीर से इस्तीफा मांग रहे हैं. तो वहीं एक ने लिखा, "गैरी कस्टर्न बनने आया था, ग्रेग चैपल बनकर रह गया." तो वहीं एक फैन ने चुटकी लेते हुए लिखा, "धीरे-धीरे समझ में आ रहा है कि बीजेपी वालों ने रिजाइन देते समय मुझे रोका क्यों नहीं था."

यहां पर देखें गौतम गंभीर पर बने मीम्स-

25 साल बाद साउथ अफ्रीका ने किया कारनामा

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने इंडिया की सरजमीं पर 25 सालों बाद कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम की है. इससे पहले उन्होंने साल 2000 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में ये कारनामा किया था. तो वहीं कोलकाता टेस्ट जीतकर प्रोटियाज ने 15 सालों बाद भारत में कोई टेस्ट मैच जीता था.

भारत की सबसे बड़ी हार

408 रनों की हार के साथ भारत को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले साल 2004 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 342 रनों से हार मिली थी लेकिन अब गुवाहाटी की हार सबसे बड़ी हो गई है.