Budget 2026

IND vs SA 1st Test: अफ्रीका के लिए 500 विकेट लेने वाले 7वें गेंदबाज बने रबाडा, देखें लिस्ट में कौन है नंबर वन

IND vs SA 1st Test: कगिसो रबाड़ा अब साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले सातवें गेंदबाज बन गए हैं. 

Bhoopendra Rai

IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है. टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने धमाल मचाया और 5 विकेट लेकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 8 विकेट खोकर 208 रन बनाए हैं. भारत के खिलाफ 5 विकेट लेकर उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 500 विकेट पूरे किए. 

रबाडा ने इन 5 खिलाड़ियों को आउट किया 

पहला टेस्ट सेंचुरियन में चल रहा है, जिसमें पहले दिन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का जलवा दिखा, उन्होंने आधी टीम समेट दी. उन्होंने भारतीय बैटर को क्रीज पर टिकने नहीं दिया. रबाडा ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर का शिकार किया. 

नंबर एक पर हैं शॉन पोलक

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का कमाल शॉन पोलक ने किया है, उन्के नाम कुल 829 विकेट हैं. दूसरे नंबर पर डेल स्टेन का नाम है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 699 शिकार किए हैं. वह अपने दौर के स्टार गेंदबाज रहे. 

तीसरे-चौथे नंबर पर कौन?

तीसरे नंबर पर मखाया नतिनी हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए कुल 662 शिकार किए हैं. उनके बाद एलन डोनाल्ड का नाम है, जिन्होंने 602 शिकार किए थे.

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट

829: शॉन पोलक
699: डेल स्टेन
662: मखाया नतिनी
602: एलन डोनाल्ड
577: जैक्स कैलिस
544: मोर्ने मोर्कल
500: कगिसो रबाडा