menu-icon
India Daily

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच से कोलंबों में पैसों की बारिश, ब्राडकॉस्टर्स, एयरलाइंस और होटलों की हुई महाशिवरात्रि पर 'दिवाली'

टी20 विश्व कप 2026 का सबसे अहम मैच 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. कोलंबो में होने वाले इस मैच से पहले विज्ञापन बाजार में जबरदस्त उछाल आया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच से कोलंबों में पैसों की बारिश, ब्राडकॉस्टर्स, एयरलाइंस और होटलों की हुई महाशिवरात्रि पर 'दिवाली'
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 का सबसे अहम मैच 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इस मैच का इतंजार कर रहे हैं. ये केवल मैच नहीं बल्कि आईसीसी के लिए कमाई का जरिया है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच का क्रेज देखने लायक होता है.

कोलंबो में होने वाले इस मैच से पहले विज्ञापन बाजार में जबरदस्त उछाल आया है. कंपनियां इस मैच की लोकप्रियता और व्यूअरशिप का फायदा उठाने के लिए एड स्लॉट्स में  जमकर पैसा खर्च कर रही हैं. ये सिलसिला यहीं थमा कोलंबो में मैच को लेकर होटल और फ्लाइट के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है. 

आसमान छू रहे हवाई किराए 

भारत पाकिस्तान मैच केवल मैच नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह पागलपन है. जो ये मैच लाइव देखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. फिर चाहे क्रिकेट इसके लिए उन्हें कितने भी पैसे लगाने पड़ जाए. बता दें भारत पाक मैच को देखते हुए दिल्ली से कोलंबो की फ्लाइट के दाम आसमान छू रहे हैं.

जहां आम दिनों में दिल्ली से कोलंबो का हवाई किराया 16,000-17,000 रुपये के आसपास होता है, अब इकोनॉमी क्लास का किराया करीब 1,10,000 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं बिजनेस क्लास का किराया 2,00,000 रुपये तक पहुंच चुका है. 

हाउसफुल की स्थिती

केवल फ्लाइट ही नहीं कोलंबो में होटल के कमरों की हाउसफुल वाली स्थिती आ चुकी है. मैच से पहले कोलंबो में लगभग 3,500-4,000 होटल के कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं. Airbnb पर उपलब्ध कमरे और छोटे गेस्ट हाउस भी तेजी से बुक हो रहे हैं. भारत-पाकिस्तान मैच का असर पूरे कोलंबो में देखने को मिल रहा है. इस मैच ने पहले ही पूरे शहर को हिला कर रख दिया है.

सोने के भाव बिक रहा 10 सेंकेड का एड

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है. इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर कंपनियों में ऐसी होड़ मची है कि 10 सेकंड का टीवी विज्ञापन स्लॉट सोने के भाव बिक रहा है. 10 सेकंड का टीवी एड स्लॉट करीब 30 से 40 लाख रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि बड़े वर्ल्ड कप मैचों में आमतौर पर यही कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच रहती है. 

आखिरी समय में स्लॉट्स की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अनुमान है कि ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को पूरे टूर्नामेंट से लगभग 2000 करोड़ रुपये तक की विज्ञापन आय हो सकती है.