IPL 2026 US Israel Iran War

श्रेयस अय्यर से लेकर बुमराह तक! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, जानें कैसी होगी टीम इंडिया?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है. इस टीम से कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है और वे खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे.

X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम नए साल 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से करेगी. यह तीन मैचों की सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी और टीम इंडिया के लिए यह महत्वपूर्ण होगी. बीसीसीआई जल्द ही टीम की घोषणा करेगा लेकिन कुछ बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने की खबरें आ रही हैं. 

वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस के कारण कई स्टार प्लेयर्स को आराम दिया जा सकता है. आइए जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर रह सकते हैं और टीम कैसी दिख सकती है.

सीरीज का शेड्यूल और अहमियत

  • पहला मैच -11 जनवरी, वडोदरा
  • दूसरा मैच - 14 जनवरी, राजकोट
  • तीसरा मैच - 18 जनवरी, इंदौर

रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी

यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी से पहले महत्वपूर्ण है लेकिन वनडे फॉर्मेट पर फोकस रहेगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहेंगे. 

हालांकि, कुछ खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है. इसमें जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है.

श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति बड़ा झटका

श्रेयस अय्यर, जो वनडे टीम के उप-कप्तान हैं इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. वे चोट से उबर रहे हैं और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. उनकी जगह मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा या ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा खिलाड़ी मौका पा सकते हैं. श्रेयस की कमी टीम को जरूर खलेगी क्योंकि वे नंबर 4 पर मजबूत बल्लेबाज हैं.

बुमराह और हार्दिक को मिलेगा आराम

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को वर्कलोड मैनेज करने के लिए इस वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. दोनों खिलाड़ी टी20 सीरीज और आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी भूमिका निभाएंगे. 

बुमराह की तेज गेंदबाजी और हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन टी20 में ज्यादा जरूरी है. उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा या मोहम्मद शामी जैसे गेंदबाजों को मौका मिल सकता है.

टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन/ऋषभ पंत/ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मोहम्मद शामी या प्रसिद्ध कृष्णा.