IND vs ENG: बड़ा सवाल! क्या विराट कोहली कर पाएंगे बाकी तीन टेस्ट मैचों में वापसी?

IND vs ENG Test Series: विराट कोहली ने पर्सनल कारण बताकर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों से खुद को बाहर कर लिया है. कोहली ने वापसी का कोई समय नहीं बताया है. क्या वे सीरीज के अंतिम 3 मैचों में वापसी कर पाएंगे?

Antriksh Singh

India vs England 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान 30 जनवरी को करने वाले हैं. अभी तक टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल विराट कोहली की वापसी को लेकर है.

 निजी कारणों से बाहर हैं कोहली

कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए थे. बीसीसीआई ने उनका समर्थन किया लेकिन उनकी वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल कोहली सोशल मीडिया से भी दूर हैं.

हाल ही में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण उनकी जगह टीम में सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है. जडेजा लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं, ऐसे में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है.

कोहली की वापसी पर फिलहाल कोई बात नहीं

पहले टेस्ट में हार के बाद कुछ खिलाड़ियों पर दबाव है और बीसीसीआई टीम में बदलाव कर वापसी की कोशिश कर सकता है. 

फिलहाल बीसीसीआई ने विराट कोहली की वापसी पर कोई अपडेट नहीं दिया है. ऐसा लगता है वे किसी मुश्किल व्यक्तिगत दौर से गुजर रहे हैं जिसने उनको सोशल मीडिया से भी दूर रखा हुआ है. ऐसे में बाकी तीन टेस्ट मैच के लिए उनका वापस आना देखने लायक बात होगी. कोहली कई बार कह चुके हैं कि देश के लिए टेस्ट मैच खेलना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

इंग्लैंड बनाम दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (वीसी), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार.