क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, 30 साल की उम्र में Team India से आया बुलावा


Bhoopendra Rai
30 Jan 2024

पहला टेस्ट हारी टीम इंडिया

    इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहला टेस्ट हारने वाली टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोट के चलते बाहर हो गए हैं.

दूसरे टेस्ट के लिए 3 खिलाड़ी शामिल

    अब भारत और इंग्लैंड के बीच 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट होना है, जिसके लिए बीसीसीआई ने 3 खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा है.

इन प्लेयर्स को मौका

    बीसीसीआई ने सरफराज खान और वाशिंगटन सुन्दर और सौरभ कुमार को दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल किया है.

इंडिया ए के लिए बढ़िया प्रदर्शन

    सौरभ कुमार ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका उन्हें इनाम मिला है.

30 साल की उम्र में मौका

    घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन के बाद 30 साल के सौरभ को नेशनल टीम में जगह मिली है. उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.

कौन हैं सौरभ कुमार

    सौरभ कुमार बाएं हाथ के स्पिनर हैं. वो यूपी के बागपत के रहने वाले हैं. ज्यादातर लोगों के लिए यह नाम नया है.

सरकारी नौकरी छोड़ी थी

    ये वही सौरभ कुमार हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में यूपी की टीम में खेलने के लिए एयरफोर्स की नौकरी तक को छोड़ दी थी.

फर्स्ट क्लास करियर

    सौरभ ने 68 फर्स्ट क्लास में 290 विकेट हासिल किए हैं. वह 2061 रन भी बना चुके हैं. उनके बैट से 2 शतक और 12 फिफ्टी निकली हैं.

लिस्ट ए और टी20 करियर

    लिस्ट ए के 35 मैचों में सौरभ ने 314 रन बनाए हैं और 49 विकेट लिए हैं. वहीं टी20 के 33 मुकाबलों में सौरभ ने 148 रन बनाए हैं और 24 विकेट्स चटकाए हैं.

डेब्यू सीजन में ही किया था कमाल

    सौरभ ने साल 2016 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया था. उनके लिए रणजी ट्रॉफी 2017-18 बढ़िया रहा, जिसमें इस खिलाड़ी ने 4 मैच खेले और 23 शिकार किए.

जब निकाले थे 50 विकेट

    सौरभ कुमार ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 के 9 मैचों में 50 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था. वो इस सीजन यूपी के लिए लीडिंग विकेट टेकर गेंदबाज थे.

More Stories