IND vs ENG Test Series: विराट नहीं इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा है ये खिलाड़ी, माइकल वॉन बोले- उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते

IND vs ENG Test Series Rohit Sharma: इंग्लैंड ने जब पिछली बार साल 2021 में भारत का दौरा किया था तब रोहित ने अकेले दम पर सीरीज का रुख भारत की ओर कर दिया था. उन्होंने चेन्नई में 161 रनों की पारी खेली थी.

Bhoopendra Rai

IND vs ENG Test Series Rohit Sharma: 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इसमें महज 2 दिन बचे हुए हैं. पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाना है. इस टेस्ट से पहले टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली शुरुआती दोनों टेस्ट से बाहर हो चुके हैं, लेकिन मेहमान टीम के सामने अभी भी सबसे बड़ा खतरा  खड़ा हुआ है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि रोहित शर्मा ही मेहमान टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. 

रोहित को नजरअंदाज नहीं कर सकते

माइकल वॉन ने टेलिग्राफ के लिए लिए कॉलम में बताया कि दो अन्य महत्वपूर्ण कारक हैं, इंग्लैंड को अपने गेंदबाजों द्वारा बनाये गये हर मौके का फायदा उठाना चाहिए, आप रोहित शर्मा को नजरअंदाज नहीं कर सकते, खासकर तब जब भारत की बल्लेबाजी इतनी गहरी है. इन धीमी विकेटों पर भारत का निचला क्रम भी खतरनाक हो सकता है. 

बेन स्टोक्स को लेकर ये क्या बोल गए माइकल वॉन

माइकल वॉन ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की फिटनेस के बारे में भी जिक्र किया. उन्होंने कहा 'हो सकता है कि बेन स्टोक्स दोबारा कभी भी 100 प्रतिशत फिटनेस के साथ टेस्ट क्रिकेट न खेल पाए, लेकिन ऑपरेशन के बाद इंग्लैंड को 90 प्रतिशत फिटनेस के साथ उनकी जरूरत है, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी बहुत महत्वपूर्ण है.'

इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 2014 से अब तक 9 टेस्ट की17 पारियोंम में 49.80 की औसत से 747 रन बनाए हैं. उनके बल्लेसे 2 शतक और तीन अर्धशतक भी निकले. वह टेस्ट में इस टीम के खिलाफ 88 चौके और 9 सिक्स लगा चुके हैं. अगर रोहित शर्मा अपने रंग में दिखे तो इंग्लैंड के गेंदबाजों की बैंड बजा सकते हैं, क्योंकि हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में हिटमैन ने तूफानी शतक ठोका था.