IND vs ENG, 3rd Test: भारत के लिए 2 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, देखें हेड टू हेड और सीरीज के टॉप परफॉर्मर
IND vs ENG, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होना है. यह मैच दोनों टीमों के लिए खास है. भारत के लिए 2 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं.
IND vs ENG, 3rd Test: इंग्लैंड की टीम इन दिनों भारतीय दौरे पर है. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. सुबह 9:30 बजे से पहले गेंद डाली जाएगी. 1-1 की बराबरी पर इस सीरीज में दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर बढ़त हासिल करना चाहेंगी. इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी. इससे पहले 2016 में इन दोनों का सामना हुआ था, वो मुकाबला ड्रा रहा था. आज टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान में से कोई एक जबकि विकेटकीरपर के तौर पर केएस भरत की जगह घ्रुव जुरेल को डेब्यू का मौका मिल सकता है.
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में हेड टू हेड
टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है. वहीं इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 36 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं. जिनमें इंग्लैंड की टीम का दबदबा रहा है. उसने 19 टेस्ट सीरीज अपने नाम की हैं, जबकि टीम इंडिया के खाते में 11 सीरीज गईं. 5 ड्रा रहीं.
तीसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल/सरफराज खान, रवींद्र जडेजा/कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन.