IND vs ENG: बिश्नोई OUT, प्रिंस यादव IN...! श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, 3rd T20I में बदलेगी टीम इंडिया की किस्मत?
मंगलवार को भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला खेलना है. मुकाबले से पहले भारत के प्लेइंग में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है.
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए हालात आसान नहीं है. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद अब इंग्लैंड के विरुद्ध भी टीम इंडिया दबाव में है. भारत को दूसरे T20I में 190 रन बनाने के बावजूद मिली हार ने गेंदबाजी और टीम संयोजन पर कई सवाल खड़े कर दिए. अब ट्रेंट ब्रिज में होने वाला तीसरा मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा बन चुका है.
इस मैच में जीत हासिल कर टीम सीरीज में वापसी की उम्मीद जिंदा रखना चाहेगी. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग में कई बदलाव कर सकते हैं. वह मुकाबले को जीतने के लिए अपनी तरकश के बचे हुए तीर को भी आजमाना चाहेंगे, जिस कड़ी में वह बिश्नोई को बाहर कर प्रिंस यादव को प्लेइंग में जगह दे सकते हैं.
बिश्नोई OUT, प्रिंस यादव IN...!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेंदबाज रवि बिश्नोई दूसरे मुकाबले में भारत के लिए काफी महंगे साबित हुए थे. बिश्नोई दूसरे मैच में महज चार ओवर 60 रन खर्च कर बैठे. ऐसे में कप्तान अय्यर उन्हें प्लेइग से बाहर कर किसी और गेंदबाज को प्लेइंग में मौका दे सकते हैं. इंग्लैंड की परिस्थितियों को देखते हुए कप्तान प्रिंस यादव को अंतिम 11 में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं. उनका सीम मूवमेंट भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.
Also Read
- बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराया, विश्व कप से बाहर हुई मेजबान टीम; अब स्पेन से होगी भिड़ंत
- स्पेन से हार के बाद छलके Ronaldo के आंसू... टूटा विश्व कप का सपना, क्या सच में फुटबॉल को कहा अलविदा?
- Happy Birthday MS Dhoni: अंपायर से बहस, खिलाड़ियों पर नाराजगी... ये हैं 4 ऐसे मौके जब 'कैप्टन कूल' ने ग्राउंड पर खोया था अपना आपा
ओपनिंग जोड़ी पर रहेंगी निगाहें
गेंदबाजी के बाद फैंस की निगाहें पूरी तरह से टीम की सलामी जोड़ी पर रहेगी. इससे पहले मैनचेस्टर में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया था हालांकि भले ही वह अपने पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन उन्होंने निडर बल्लेबाजी का संकेत जरूर दिया.
दूसरी ओर अभिषेक शर्मा लगातार आक्रामक अंदाज में रन बना रहे हैं. तो अगर दोनों बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में लंबी साझेदारी करते हैं तो भारत मजबूत शुरुआत हासिल कर सकता है. साथ ही अगर कप्तान इन दोनों को प्लेइंग में मौका देते हैं तो एक बार फिर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा.
गेंदबाजों को दिखानी होगी जिम्मेदारी
इसके अलावा गेंदबाजी लाइन अप को जिम्मेदारी उठानी होगी. गेंदबाजों को अपना रोल समझना होगा. भले ही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले मुकाबले में शुरुआती सफलता दिलाई थी, लेकिन डेथ ओवरों में इंग्लैंड ने तेजी से रन बनाए. तीसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने के साथ रन गति पर भी नियंत्रण रखना होगा.
श्रेयस अय्यर पर बढ़ा दबाव
वहीं, ये मैच कप्तान के कप्तान के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाया है. चार मुकाबलों में तीन हार और एक मैच रद्द होने से टीम दबाव में है. तीसरा टी20 सिर्फ सीरीज बचाने का अवसर नहीं बल्कि कप्तान के रूप में अय्यर की रणनीति और नेतृत्व क्षमता की भी बड़ी परीक्षा माना जा रहा है.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.