Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Puducherry Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

IND vs ENG 1st Test: लंच तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर बनाए 108 रन, अश्विन-जडेजा ने झटके विकेट

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट शुरू हो गया है. इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है.

Bhoopendra Rai

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है.  इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. पहले दिन का पहला सेशन पूरा हो गया है. इंग्लिश टीम ने 3 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो और जो रूट नॉटआउट हैं. दोनों के बीच 48 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है. रूट 18 जबकि बेयरस्टो 44 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद हैं. 

नंबर 4 पर राहुल खेलेंगे, तीन स्पिनर्स को जगह

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में केएल राहुल और केएस भरत दोनों खेल रहे हैं. भरत बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं, जबकि राहुल सिर्फ बैटिंग करेंगे. विराट कोहली की जगह नंबर-4 पर केएल राहुल बैटिंग करेंगे. भारत की प्लेइंग 11 टीम में रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के रूप तीन स्पिनर्स हैं, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पेसर्स हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (डब्ल्यू), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच