US Israel Iran War IPL 2026

IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह की 'बुलेट गेंद', उखाड़ फेंका स्टंप, देखें वीडियो

बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल पूरी तरह धुल जाने के बाद मैच फिर से शुरू हुआ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह को गेंद सौंपी. बुमराह टीम को विकेट दिलाया.

Social Media
India Daily Live

भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. दो दिनों के बाद आज कानपुर में धूप नजर आई है. खेल शुरू होते ही भारतीय गेंदबाजों ने विकेट निकाले.  जब भी भारत को विकेट की जरूरत होती है, जसप्रीत बुमराह आगे आकर अपनी टीम को पहला विकेट दिलाते हैं. सोमवार को कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने अपनी टीम को पहला विकेट दिलाया.

बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल पूरी तरह धुल जाने के बाद मैच फिर से शुरू हुआ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह को गेंद थमाकर टीम को बांग्लादेश का चौथा विकेट दिलाया. बुमराह को पहला विकेट लेने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और उन्होंने दिन के तीसरे ओवर में  मुशफिकुर रहीम को आउट कर दिया.

बुमराह की 'बुलेट गेंद'

जसप्रीत बुमराह की गेंद को बल्लेबाज समझ नहीं पाया. मुशफिकुर रहीम ऑफ स्टंप की गेंद को छोड़ बैठे. यह सोचकर कि यह आउटस्विंगर है, रहीम ने गेंद को जाने देने का फ़ैसला किया लेकिन जल्द ही गेंद तेजी से अंदर और ऑफ स्टंप ले उड़ी.  हैरान रहीम के पास पवेलियन लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. 

दो दिन बाद शुरू मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच मौसम से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को चौथे दिन आखिरकार खेल शुरू हो गया. शनिवार और रविवार को बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण खेल नहीं हो पाया था. कानपुर में साफ आसमान के बीच चौथे दिन की शुरुआत में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 107/3 रन बनाए थे, जिसमें मोमिनुल हक 40 और मुशफिकुर रहीम छह रन बनाकर नाबाद थे. शुक्रवार को पहले दिन केवल 35 ओवर का खेल ही संभव हो पाया था.