SIR

IND vs AFG: जायसवाल-राहुल की जोड़ी फिर संभालेगी कमान! जानिए अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित तगड़ी प्लेइंग इलेवन

आज से दो दिन बाद भारत को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट खेलना है. जिसके लिए बोर्ड ने पहले ही टीम की घोषणा कर दी है. दोनों टीमें इस मैच के लिए जोडो-शोरो से तैयारियों में जुटी हुई हैं.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: आज से दो दिन बाद भारत को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट खेलना है. जिसके लिए बोर्ड ने पहले ही टीम की घोषणा कर दी है. दोनों टीमें इस मैच के लिए जोडो-शोरो से तैयारियों में जुटी हुई हैं. बता दें ये मैच 6 जून से 10 जून के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. हालांकि बता दें ये मैच WTC 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं है.

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम मुकाबले अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि इस मैच के लिए क्या हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-  

जायसवाल-राहुल करेंगे पारी की शुरुआत! 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घरेलू मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी टीम के सलामी युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर केएल राहुल को सौंपी जा सकती है. मौजूदा समय  में दोनों की जोड़ी टेस्ट प्रारूप में धमाल मचा रही है. दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पारी की शुरुआत की थी उसमें इनकी जोड़ी काफी सफल रही थी. 


एक छोर से रन बन रहे थे वहीं दूसरे छोर से केएल राहुल पूरी परिपक्वता के साथ पारी को संभाल रहे थे. भले ही यशस्वी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन इस मैच में बीसीसीआई को उनसे काफी उम्मीदें होंगी. 

मध्य क्रम की डोर संभालेंगे ये बल्लेबाज 

सलामी जोड़ी के बाद टीम मैनेजमेंट नंबर तीन की पोजिशन के लिए जीटी के बल्लेबाज साई सुदर्शन का रुख कर सकते हैं. IPL 2026 में सुदर्शन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, जिसके बाद बोर्ड उन्हें ये मौका दे सकती है. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल नंबर, देवदत्त पडिक्कल नंबर पांच और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. नंबर सात और आठ पर क्रमशः वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी खेलते दिख सकते हैं. 

गेंदबाजी की कमान संभालेंगे सिराज-प्रसिद्ध-कुलदीप!

अब अगर गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात की जाए तो कप्तान गिल तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर कुलदीप यादव पर भरोसा दिखा सकते हैं. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में फैंस और कप्तान को सिराज से काफी उम्मीद होंगी. 

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पदिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, कुलदीप यादव.