IND vs AFG: एकतरफा मुकाबले में भारत की शानदार जीत, अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया

भारत और अफगानिस्तान के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हरा दिया.

@BCCI
Sagar Bhardwaj

भारत और अफगानिस्तान के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है. इस मुकाबले में गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए. गुरनूर ने एक बार फिर अपनी पेस से दर्शकों का दिल जीता.

बल्लेबाजों का रहा अहम योगदान

हालांकि इस जीत में भारतीय बल्लेबाजों, मुख्य रूप से कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन का योगदान अहम रहा जिन्होंने क्रमश: 154 और 125 रन बनाकर टीम के लिए 224 रन जोड़े और भारत एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा.


शनिवार को क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत

शुरू से लेकर आखिर तक अफगानिस्तान कहीं भी मुकाबले में खड़ा हुआ नजर नहीं आया. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा. आज का मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. अब शनिवार को भारत क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा.