IND vs AFG Day 2 Live Score: पहले सेशन में अफगानिस्तान की जबरदस्त वापसी, चटकाए 3 विकेट फिर भी भारत का दबदबा कायम

रविवार को भारत और अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच का दूसरे दिन का गेम खेला जा रहा है. दूसरे दिन का पहला सेशन अफगानिस्तान के पक्ष में रहा. आज अफगानिस्तान ने पहले सेशन में भारतीय टीम को तीन अहम झटके दिए.

X (@bcci)
Meenu Singh

चंडीगढ़:  रविवार को भारत और अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच का दूसरे दिन का गेम खेला जा रहा है. दूसरे दिन का पहला सेशन अफगानिस्तान के पक्ष में रहा. आज अफगानिस्तान ने पहले सेशन में भारतीय टीम को तीन अहम झटके दिए.

जिसमें गेंदबाज सलीम साफी ने भारतीय टीम कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को अपनी शानदार गेंदबाजी से चलता किया तो वहीं ऋषभ पंत का विकेट हशमतुल्लाह शाहिदी के खाते गया. पहला सेशन समाप्त होने तक भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 475   रन रहा. अब यहां से भारतीय टीम 550 या 600 का स्कोर छूना चाहेगी ताकि उन्हें दूसरी बार बल्लेबाजी न करना पड़े.

दूसरे दिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने की वापसी

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे दिन के गेम में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की. दूसरे दिन पहले सेशन यानी की लंच तक अफगानी गेंदबाजों ने भारतीय टीम को तीन झटके दिए. मेहमान टीम ने दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल और ऋषभ पंत दोनों को चलता किया. जहां कप्तान गिल 126 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं दूसरी ओर विकेटकीपर पंत 81 रनों पर हशमतुल्लाह शाहिदी की गेंद पर अपने अपना विकेट गंवा बैठे. 

भारत का दबदबा कायम 

तीन विकेट गिरने के बाद भी मैच में भारत का दबदबा कायम है. भले ही आज विकेट गिरे हैं लेकिन रनों की रफ्तार में कोई गिरवाट नहीं आई है. भारत ने आज पहले सेशन में सौ रनों का आंकड़ा पार किया है. 

भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 368/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिलहाल क्रीज पर डेब्यूटेंट मानव सुथार और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं. दोनों खिलाड़ी क्रीज पर शानदार दिखाई दे रहे हैं. 

बल्लेबाजों ने किया मेहमान गेंदबाजों को परेशान

मेजबान बल्लेबाज इस मैच में काफी शानदार फॉर्म में दिखाी दे रहे हैं. केवल एक नहीं बल्कि जो भी खिलाड़ी आ रहा है वह बल्ले से रन बनाकर जा रहा है. फिर चाहे वो सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (100) हों, साई सुदर्शन (81) हों या फिर कप्तान गिल (126) या ऋषभ पंत (81) सभी ने अपना काम बखूबी किया. अब सुंदर और मानव भी यहां से भारत की पारी को आगे बढ़ाना चाहेंगे.