IND vs AFG Day 2 Live Score: 564 रनों पर गिल ने की पारी घोषित, भारत के धुरंधरों ने जड़ा 2 शतक और 3 अर्धशतक

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी भारतीय टीम के नाम रहा. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इनिंग्स ब्रेक में ठीक पहले 564 रनों पर भारत की पारी की घोषणा कर दी.

ANI
Meenu Singh

नई चंडीगढ़: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी भारतीय टीम के नाम रहा. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इनिंग्स ब्रेक में ठीक पहले 564 रनों पर भारत की पारी की घोषणा कर दी. मेजबान टीम ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाए. इस दौरान भारतीय टीम के धुरंधरों ने बल्ले से धमाल मचाया. 

भारत की इस पारी के दौरान सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़े तो वहीं तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े. साईं सुदर्शन और विकेटकीपर बल्लेबाज अपने  अपने रनों को शतक में तब्दील करने में नाकाम रहे. 

इसके विपरीत अगर अफगानिस्तान की बात करें तो मेहमान टीम के गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने 5 विकेट हॉल लिया. हालांकि अब टीम बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर मौजूद है. जहां पर अफगानिस्तान का एक विकेट गिर चुका है. इस मैच में भारत के लिए डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने अफगानिस्तान के अहम सलामी बल्लेबाज अब्दुल मलिक को चलता किया. फिलहाल अफगानिस्तान एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाए हैं.  

भारत ने खड़ा किया पड़ा सा स्कोर 

भारत ने दूसरे दिन के दूसरे सेशन में पहली पारी 564/8 पर घोषित कर दी. अब अफगानिस्तान के इस पहाड़ से स्कोर का पीछा करने मैदान पर उतरी है. दूसरे के भारत ने अपना पहला विकेट कप्तान शुभमन गिल के रूप में गंवाया. कप्तान ने 1 छक्के और 15 चौके की मदद से 126 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने अपना विकेट गंवाया. 

2 शतक, 3 अर्धशतक

मेजबानी टीम ने अपनी पहली पारी में अफगानिस्तान को अपनी बल्लेबाजी से बैकफुट पर रखा. इस मैच में भारत के दो बल्लेबाज ने शतक और तीन बल्लेबाज ने अर्धशतक जड़ा. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (100), शुभमन गिल (126), साईं सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81), वाशिंगटन सुंदर (52) ने शानदार बल्लेबाजी की.