IPL के इतिहास की सबसे महान टीम बन जाएगी आरसीबी अगर....जानें तीन बड़े कारण
IPL 2026 में RCB ने जिस अंदाज में फाइनल तक का सफर तय किया है वह काबिल-ए-तारीफ है. कभी सिर्फ स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर मानी जाने वाली RCB अब एक ऐसी टीम बन चुकी है, जो हर विभाग में संतुलित और खतरनाक नजर आती है.
नई दिल्ली: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जिस अंदाज में फाइनल तक का सफर तय किया है वह काबिल-ए-तारीफ है. कभी सिर्फ स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर मानी जाने वाली RCB अब एक ऐसी टीम बन चुकी है, जो हर विभाग में संतुलित और खतरनाक नजर आती है. अगर रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम लगातार दूसरा खिताब जीत लेती है, तो वह सिर्फ चैंपियन नहीं बनेगी, बल्कि IPL इतिहास की महानतम टी20 टीमों में भी अपनी जगह मजबूत कर लेगी.
आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंचकर यह साबित किया है कि पिछले साल की सफलता कोई संयोग नहीं थी. टीम ने लीग चरण में दमदार प्रदर्शन किया और बड़े मुकाबलों में भी दबाव को शानदार तरीके से संभाला. अब उनकी तुलना मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी सफल फ्रेंचाइजियों से होने लगी है. टीम की इस सफलता के बीच तीन कारण है.
हर विभाग में दिखा जबरदस्त संतुलन
RCB की सबसे बड़ी ताकत उसका संतुलित संयोजन रहा है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, फिल साल्ट और रजत पाटीदार ने लगातार रन बनाए, जबकि मध्यक्रम में टिम डेविड और क्रुणाल पंड्या ने मुश्किल समय में टीम को संभाला.
गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाया. टीम ने सिर्फ मैच नहीं जीते, बल्कि कई मुकाबलों में पूरी तरह दबदबा बनाकर जीत हासिल की. यही चीज उन्हें बाकी टीमों से अलग बनाती है.
मुश्किल हालात में भी दिखी कॉन्फिडेंट
सीजन के दौरान RCB को चोटों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उसके बावजूद टीम बिखरी नहीं. जब कुछ बड़े खिलाड़ी बाहर हुए, तब बेंच स्ट्रेंथ ने जिम्मेदारी संभाली.
टीम ने मुश्किल परिस्थियों में कफी दबाव महसूस नहीं किया बल्कि उसमें परिस्थिति में भी टीम आत्मविश्वास में नजर आई. कोचिंग स्टाफ और टीम मैनेजमेंट ने हर परिस्थिति के लिए बैकअप तैयार रखा, जिसका फायदा पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला.
खत्म हुई स्टार खिलाड़ियों पर निर्भरता
पहले RCB को सिर्फ बड़े नामों वाली टीम कहा जाता था, पिछले साल से पहले तक टीम पूरी तरह से विराट कोहली पर ही निर्भर करती थी, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है. इस बार टीम ने सिर्फ कागजों पर ही नहीं, बल्कि मैदान पर भी अपनी ताकत साबित की है. यही कारण है कि फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स अब इस टीम को IPL इतिहास की सबसे बेहतरीन टी20 टीमों में शामिल करने लगे हैं.
और पढ़ें
- IPL में हो सकता है बड़ा बदलाव! सितंबर अक्टूबर में खेली जा सकती है लीग, मैचों की संख्या भी बढ़ने के संकेत
- क्या PBKS से श्रेयर अय्यर का हो गया मोहभंग, लगातार 6 हार के बाद पंजाब का दामन छोड़ेंगे सरपंच?
- SRH vs RR, Eliminator: मैच से पहले कमिंस हुए अलर्ट! वैभव के खिलाफ तैयार किए 3 प्लान, मुल्लांपुर में होगी क्वालिफायर 2 की जंग