T20 World Cup 2026

IND vs NZ, T20 World Cup Final: संजू सैमसन ने जड़ी लगातार तीसरी फिफ्टी, कोहली-अफरीदी के साथ खास लिस्ट में हुए शामिल

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के खिताबी मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारतीय टीम को शानदार शुरूआत दिलाई है. अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. इसी के साथ टूर्नामेंट में संजू सैमसन के बल्ले से लगातार तीसरा अर्धशतक निकला है.   

@BCCI
Anuj

अहमदाबाद: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के खिताबी मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारतीय टीम को शानदार शुरूआत दिलाई है. अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. इसी के साथ टूर्नामेंट में संजू सैमसन के बल्ले से लगातार तीसरा अर्धशतक निकला है.   

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने बड़े मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया और लगातार तीसरे मैच में पचास से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया.  

संजू के सामने बेबस हुए कीवी गेंदबाज

फाइनल जैसे बड़े मैच में संजू सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज काफी परेशान नजर आए. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए तेजी से रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अहमदाबाद के मैदान पर सैमसन की इस पारी ने दर्शकों को भी काफी उत्साहित कर दिया. 

खास लिस्ट में बनाई जगह

इस अर्धशतक के साथ ही संजू सैमसन ने क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ियों के खास क्लब में जगह बना ली है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि शाहिद अफरीदी और विराट कोहली हासिल कर चुके हैं.

सैमसन की यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में दबाव के बीच लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता. लेकिन उन्होंने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाकर यह साबित कर दिया कि वह बड़े मुकाबलों में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. 

संजू का शानदार शो

इसके साथ ही संजू सैमसन का नाम उन बल्लेबाजों की सूची में भी जुड़ गया है जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को मजबूती दी है. उनके इस प्रदर्शन ने विराट कोहली, महेला जयवर्धने और बाबर आजम जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है.