T20 World Cup 2026

IND vs ZIM: भारत ने साउथ अफ्रीका से उधार किया बराबर, जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचाया

ग्रुप एक में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टॉप-4 में पहुंचने की होड़ है, जबकि ग्रुप दो में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच लड़ाई है. हालांकि, न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का माना जा रहा है.

@BCCI
Anuj

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे पर भारतीय टीम की धमाकेदार जीत का साउथ अफ्रीका को बड़ा फायदा मिला. भारत के हाथों मिली हार के बाद जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जबकि साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

इंग्लैंड के बाद साउथ अफ्रीका अंतिम-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. इससे पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. ग्रुप एक से साउथ अफ्रीका और ग्रुप दो से इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होड़

ग्रुप एक में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टॉप-4 में पहुंचने की होड़ है, जबकि ग्रुप दो में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच लड़ाई है. हालांकि, न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का माना जा रहा है. वहीं. मेजबान भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज को हराना होगा. नेट रन रेट के मामले में अभी भी वेस्टइंडीज की टीम भारत से आगे है. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 है, जबकि भारत का नेट रन रेट -0.100 है.

अफ्रीका की जीत से मिला फायदा

वहीं, गुरुवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत का काम काफी हद तक आसान कर दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में बड़े अंतर से हारने के बाद भारतीय टीम की मुश्किल खड़ी हो गई थी. भारतीय टीम पर जीत के साथ-साथ नेट रन रेट सुधारने का भी दवाब था, लेकिन साउथ अफ्रीका की जीत ने भारत के ऊपर से नेट रन रेट सुधारने का दवाब हटा दिया. 

भारत का रास्ता हुआ आसान

भारत को अपने पहले सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हार मिली थी. इस हार से उनका रन रेट काफी खराब हो गया. इसके बाद वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराया, जिससे उनका रन रेट साउथ अफ्रीका से भी बेहतर हो गया.

साउथ अफ्रीका का रन रेट +3.8 था, जबकि वेस्ट इंडीज का +5.35 था. आज का मैच भारत के लिए बहुत जरूरी था. साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत का सभी भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को करारी शिकस्त दी. इस हार के साथ ही भारत का सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो गया.

रन रेट की दिक्कत खत्म

वेस्ट इंडीज की हार के साथ ही रन रेट की दिक्कत खत्म हो गई है. दोनों मैच जीतने पर इंडिया को चार पॉइंट मिलेंगे, जिससे भारत सेमीफाइन में प्रवेश कर लेगा. वहीं वेस्ट इंडीज के भी दो पॉइंट हैं. उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी सुपर 8 मैच में भारत को हराना होगा.