ICC Awards 2023: खास अवार्ड के लिए 12 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान, रेस में शामिल हैं जायसवाल-सूर्या समेत ये प्लेयर
ICC Awards 2023: आईसीसी ने 4 श्रेणियों में अवार्ड के लिए कुल 12 दावेदार खिलाड़ियों का ऐलान किया है, जिसमें 2 भारतीय प्लेयर भी शामिल हैं.
ICC Awards 2023: साल 2023 क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहा. पिछले साल वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट हुए. इस दौरान एक तरफ जहां सीनियर खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया तो वहीं कुछ नए सितारों ने दस्तक दी है. पिछले साल अपने प्रदर्शन से समां बांधने वाले खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अवॉर्ड देती है. ICC ने सबसे पहले 4 श्रेणियों में अवार्ड जीतने के लिए कुल 12 दावेदार खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है.
क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वोट कर सकते हैं. कुल नौ श्रेणियों में दुनियाभार के क्रिकेट फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए वोट करने का मौका मिलेगा.
आईसीसी पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023
रचिन रवीन्द्र (न्यूजीलैंड)
यशस्वी जयसवाल (भारत)
जेराल्ड कोएत्ज़ी (साउथ अफ्रीका)
दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)
आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर
फीबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)
मारुफा अख्तर (बांग्लादेश)
लॉरेन बेल (इंग्लैंड)
डार्सी कार्टर (ऑस्ट्रेलिया)
आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
सूर्यकुमार यादव (भारत)
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
अल्पेश रमजानी (युगांडा)
मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड)
आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
चमारी अटापट्टू (श्रीलंका