menu-icon
India Daily

ब्रूनो का गोल्डन शो, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से रौंदा

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच टाउन को 5-2 से हराकर प्रीमियर लीग में पहली जीत दर्ज की. ब्रूनो फर्नांडीस ने हैट्रिक और एक असिस्ट के साथ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
ब्रूनो का गोल्डन शो, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से रौंदा
Courtesy: Social Media

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग 2026-27 में हार के बाद जोरदार वापसी की. 30 अगस्त को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में यूनाइटेड ने इप्सविच टाउन को 5-2 से मात दी. टीम की जीत में कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस सबसे बड़े नायक रहे. उन्होंने अकेले तीन गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और एक गोल में मदद भी की. मुकाबले के बाद ब्रूनो अपने प्रदर्शन से खुश नजर आए और मैच बॉल भी अपने साथ घर ले गए.

ब्रूनो ने मचाया गोलों का तूफान

इप्सविच के खिलाफ ब्रूनो फर्नांडीस ने शुरुआत से ही अपना प्रभाव छोड़ा. कप्तान ने तीन गोल करके हैट्रिक पूरी की, जबकि एक असिस्ट भी उनके नाम रहा. उनके शानदार खेल ने यूनाइटेड के आक्रामक प्रदर्शन को नई धार दी. 5-2 की जीत के साथ टीम ने सीजन की पहली जीत दर्ज की. ब्रूनो के लिए यह मुकाबला व्यक्तिगत तौर पर भी बेहद खास रहा.

मुझे हारना बिलकुल पसंद नहीं...

मैच के बाद ब्रूनो फर्नांडीस ने कहा कि उन्हें हारना बिल्कुल पसंद नहीं है. उनके मुताबिक, घर में जीत के साथ सप्ताह का अंत करना टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा. उन्होंने यह भी माना कि कुछ मुकाबलों में परिस्थितियां खिलाड़ी के पक्ष में होती हैं और उस मौके का पूरा फायदा उठाना जरूरी होता है. हैट्रिक के बाद ब्रूनो मैच बॉल अपने घर ले गए.

कैरिक ने कप्तान की जमकर तारीफ की

यूनाइटेड के मुख्य कोच माइकल कैरिक ने ब्रूनो के प्रदर्शन को टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि ब्रूनो लंबे समय से क्लब का हिस्सा हैं और कप्तान होने के नाते उनकी जिम्मेदारी भी बड़ी है. कैरिक के अनुसार, जब टीम को किसी खिलाड़ी से अतिरिक्त योगदान की जरूरत थी, तब ब्रूनो ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी भूमिका बखूबी निभाई.

अब एवर्टन से होगी टक्कर

इप्सविच के खिलाफ जीत के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड के दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं और टीम तालिका में 10वें स्थान पर है. अब उसकी अगली चुनौती एवर्टन होगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 6 सितंबर को लिवरपूल के हिल डिकिंसन स्टेडियम में खेला जाएगा. यूनाइटेड की कोशिश जीत की इस लय को बरकरार रखते हुए अंक तालिका में आगे बढ़ने की होगी.