दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 159 रन बनाए. जवाब में थाइलैंड की टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 65 रन पर ऑलआउट हो गई.
थाइलैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. स्मृति मंधाना 19 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट हुईं. वहीं डेब्यू कर रहीं प्रतिका रावल ने 22 रन बनाए. हरमनप्रीत कौर भी केवल 5 रन बना सकी. इसके बाद शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों पर 64 रन की तेज पारी खेलकर भारत को संभाला. ऋचा घोष खाता नहीं खोल सकी और दीप्ति शर्मा 5 रन बनाकर रन आउट हुईं. भारत ने 20 ओवर में 159 रन बनाए.
For her blazing knock of 64 runs off 36 balls, @TheShafaliVerma receives the Player of the Match award. 👏🏾👏🏾
Details - https://t.co/Tgf2CJnHta #AsiaCup #INDvTHAI pic.twitter.com/98hSWhMTdM— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026Also Read
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाइलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा. विकेटकीपर बल्लेबाज नन्नापत ने 41 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके. पूरी टीम 16.1 ओवर में 65 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं श्रीचरणी को दो और क्रांति गौड़ को एक सफलता मिली.
India have started the #AsiaCup campaign with a big 94-run victory over Thailand.
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 30, 2026
Details - https://t.co/Tgf2CJnHta #INDvTHAI pic.twitter.com/5NS69LKTVh
यह मुकाबला दीप्ति शर्मा के लिए भी खास रहा. उन्होंने अपना 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और तीन विकेट लेकर इस उपलब्धि को यादगार बना दिया. वह 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनी. उनसे पहले हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं. जेमिमा रोड्रिग्स के चोटिल होने के बाद प्रतिका रावल ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया.