IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

इंग्लैंड का ये दिग्गज क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का हेड कोच, बोले- रोहित एंड कंपनी के साथ काम करने के लिए हूं तैयार

Graeme Swann: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के लिए आवेदन मांगे हैं. कई दिग्गज क्रिकेटरों का नाम भारत के हेड कोच बनने के लिए चल रहा है. इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने की इच्छा जताई है.

Social Media
India Daily Live

Indian Cricket Team Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. इंडिया क्रिकेट टीम की हेड कोच की नौकरी दुनिया की सबसे हाई प्रोफाइल जॉब में एक है. बीसीसीआई ने हेड केच के लिए आवेदन मांगे हैं.  बीसीसीआई के  सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की थी कि भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो जाएगा. राहुल दोबारा से टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदन करने के इच्छुक नहीं है. उनके आवेदन करने की संभावना बहुत ही कम है. हेड कोच के लिए गौतम गंभीर, स्टेफन फ्लेमिंग और महिला जयवर्धने के नाम की भी चर्चा चल रही है. इसी बीच इंग्लैंड के एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए इच्छा जाहिर की है.

राहुल द्रविड ने हेड कोच के लिए आवेदन किया है या नहीं यह अभी अनिश्चित है. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने भी टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की है. दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान, स्वान ने कहा कि अगर बीसीसीआई उन्हें ये मौका देती है तो वह तुरंत स्वीकार कर लेंगे.

भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा

उन्होंने स्पोर्ट्स तक से कहा- अगर भारत मुझे अपना कोच बनने के लिए कहे, तो मैं तुरंत ऐसा करना पसंद करूंगा. मुझे यह जगह बहुत पसंद है.”

ग्रीम स्वान क्रिकेट जगत के महान स्पिनर में से एक रहे हैं. वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक्टिव प्लेयरों में से एक रहे हैं. उनके पास कोचिंग का भी थोड़ा बहुत एक्सपीरियंस है. भारत दौरे से पहले वह इंग्लैंड लायंस के कोचिंग समूह का हिस्सा थे.

क्या बोले इंग्लैंड के पूर्व हेड कोच

ग्रीम स्वान के साथ काम कर चुके इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने कहा है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर स्वान टीम इंडिया के कोच बनते हैं तो रोहित एंड कंपनी के लिए वह बहुत लकी साबित होंगे. उन्होंने आगे कहा कि वह अभी फ्रेंचाईज क्रिकेट की कोचिंग में ही खुश हैं.