West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

चीफ सेलेक्टर अगरकर से मिलेंगे गौतम गंभीर, हार्दिक को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, अय्यर की होगी वापसी!

रोहित, कोहली, जडेजा (सभी रिटायर हो चुके हैं) और बुमराह को छोड़कर टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों को श्रीलंका सीरीज के लिए बरकरार रखा जा सकता है. जहां तक ​​वनडे की बात है तो राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी की संभावना है. गंभीर के अय्यर और राहुल दोनों से अच्छे संबंध हैं.

Social Media
India Daily Live

टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर अगले सप्ताह चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से मिलेंगे. श्रीलंका में होने वाले टी20 और वनडे मैचों के लिए टीम का चयन करेंगे. भारत को वहां तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने हैं. इस सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई को टी20 सीरीज से होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 संन्यास के बाद हार्दिक पांड्या नए कप्तान बन सकते हैं. 

अगर एक अस्थायी कप्तान की घोषणा की जाती है तो केएल राहुल वनडे के कप्तान होंगे. केएल राहुल की टीम में वापसी होगी और वो वनडे में कप्तानी करेंगे. हार्दिक पांड्या को टी20 का अगला कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. ऑलराउंडर टी20 विश्व कप में भारत के उप-कप्तान थे और टी20 कप्तानी संभालने के लिए सबसे आगे हैं. बोर्ड के अधिकारी और टीम के वरिष्ठ सदस्य हार्दिक के हालिया प्रदर्शन से खुश हैं और उनका मानना ​​है कि वह सबसे छोटे प्रारूप में टीम को आगे ले जाने में सक्षम हैं. सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तान नियुक्त किए जाने की संभावना है.

श्रीलंका सीरीज में युवाओं पर फोकस

रोहित, कोहली, जडेजा (सभी रिटायर हो चुके हैं) और बुमराह को छोड़कर, टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों को श्रीलंका सीरीज के लिए बरकरार रखा जा सकता है. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान या मुकेश कुमार में से किसी एक को टीम में जगह मिलेगी. सुंदर को टी20 में जडेजा की जगह पर रखा जा रहा है. ऑफ स्पिनर ने जिम्बाब्वे सीरीज में क्रिकेट में वापसी करते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. पेसर आवेश और मुकेश ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे.

श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी 

जहां तक ​​वनडे की बात है तो राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी की संभावना है. गंभीर के अय्यर और राहुल दोनों से अच्छे संबंध हैं. आईपीएल 2018 के बीच में अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपने में उनकी अहम भूमिका थी. पिछले आईपीएल में गंभीर और अय्यर ने मिलकर केकेआर का एक दशक पुराना ट्रॉफी सूखा खत्म किया था. बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद अय्यर की यह पहली सीरीज होगी. दूसरी ओर गंभीर और राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मेंटर-कप्तान के रूप में एक साथ काम किया है.

ऋषभ पंत के साथ संजू सैमसन को भी मौका

ऋषभ पंत पर भी चर्चा हो सकती है. बाएं हाथ का यह खिलाड़ी आईपीएल 2024 से लगातार क्रिकेट खेल रहा है. वह गंभीर चोट से उबरकर वापसी कर रहा है और यह देखते हुए कि वह टेस्ट में पहली पसंद का विकेटकीपर है, चयनकर्ता श्रीलंका दौरे के लिए संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के रूप में चुन सकते हैं.