PSL 2026 के दौरान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने महिला कमेंटेटर को किया किस; देखें VIDEO
पाकिस्तान सुपर लीग सेे एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज राजा कमेंट्री बॉक्स में कुछ ऐसा करते दिखे, जिसने सबको चौंका कर रख दिया.
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है. पूरे सीजन के दौरान यह लीग अलग-अलग विवादों की वजह से लगातार सुर्खियों में रही है. एक वायरल हो रही वीडियो में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज राजा कमेंट्री बॉक्स में कुछ ऐसा करते दिखे, जिसने सबको चौंका कर रख दिया.
गले लगाकर किया किस
PSL के एक मैच के दौरान रमीज कमेंट्री बॉक्स में थे और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लिसा स्थालेकर के साथ कमेंट्री कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रमीज को लिसा को गले लगाते और किस करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना को लेकर लोगों ने तुरंत ही पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि, "रमीज राजा 63 साल के हैं और शिलाजीत लेने के बाद भी अभी तक 'हनीमून फेज' में हैं... अब उनकी लव लाइफ उनकी कमेंट्री से भी ज्यादा स्मूद है."
Also Read
IPL का कैच
किस करने की इस घटना से पहले, रमीज राजा ने गलती से एक मैच के दौरान लिए गए कैच को IPL का कैच कह दिया था. इस गलती की वजह से भी उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था.
लिसा स्थालेकर कौन हैं?
स्थालेकर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर हैं. अब कमेंटेटर के तौर पर काम करती हैं. 46 साल की स्थालेकर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 टेस्ट, 125 वनडे और 54 T20I मैच खेले हैं.
3 मई को खेला जाएगा फाइनल
PSL 2026 का फाइनल मैच 3 मई को खेला जाना तय है. आज होने वाले दूसरे एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम, खिताब के लिए कराची किंग्स से भिड़ेगी.