menu-icon
India Daily

England vs Argentina FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल में होगी मेसी और इंग्लैंड की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगी. भारतीय दर्शक इस हाई वोल्टेज मुकाबले का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग निर्धारित प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
England vs Argentina FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल में होगी मेसी और इंग्लैंड की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
Courtesy: AI

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर है. जहां पर टूर्नामेंट अपने दूसरे सेमीफाइनलिस्ट से महज एक कदम दूर है. दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना मजबूत इंग्लैंड से होगा. एक ओर लियोनेल मेसी की टीम लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना देख रही है, तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड लंबे इंतजार के बाद फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगा. दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला फुटबॉल प्रशंसकों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं माना जा रहा है.

आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

दोनों देशों के बीच अब तक कुल 14 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें इंग्लैंड ने छह मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना को तीन मुकाबलों में सफलता मिली है. इसके अलावा पांच मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं. विश्व कप इतिहास में भी दोनों टीमों के बीच कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं, जिससे इस भिड़ंत का रोमांच और बढ़ गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम फाइनल की टिकट पर कब्जा कर पाती है. 

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार 15 जुलाई की रात 12.30 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला एटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा. 

भारत में कहां देखें लाइव मुकाबला

भारतीय दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Unite8 Sports चैनल पर देख सकते हैं. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. जिन दर्शकों के पास डीडी फ्री डिश है, वे डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से भी मुकाबले का आनंद मुफ्त में ले सकते हैं.

विजेता टीम का होगा स्पेन से मुकाबला

इस सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम 20 जुलाई को स्पेन के साथ खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी. स्पेन पहले ही फ्रांस को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर चुका है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मेसी की अर्जेंटीना या इंग्लैंड में से कौन विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचकर स्पेन को चुनौती देगा.