ड्रेसिंग रूम से फीडबैक, शानदार क्रिकेट ब्रेन...हार्दिक की जगह सूर्यकुमार कैसे बन गए टी20 के कप्तान?
भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर जा रही है. गौतम गंभीर हेड के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करेंगे. दौरे से पहले गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. दोनों कई सवालों के जवाब दिए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या को कप्तानी ने मिलने से लेकर कई सवालों के जवाब दिए गए.
भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर जा रही है. गौतम गंभीर हेड के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करेंगे. दौरे से पहले गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. दोनों कई सवालों के जवाब दिए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या को कप्तानी ने मिलने से लेकर कई सवालों के जवाब दिए गए.
हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार को टी20 की कप्तानी दिए जाने के सवाल पर अजीत अगरकर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया, क्योंकि वह सबसे योग्य उम्मीदवारों में से एक हैं. हमें ड्रेसिंग रूम से फीडबैक मिल रहे हैं. उनके पास शानदार क्रिकेट दिमाग है, वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं, और वह सभी मैच खेलने वाले हैं.
हार्दिक के साथ फिटनेस एक चुनौती रही है
हार्दिक को लेकर अजीत अगरकर ने कहा कि वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. उनके पास ऐसे कौशल हैं जो मिलना बहुत मुश्किल है. फिटनेस एक चुनौती रही है. इसके पीछे यही सोच थी. हम ऐसा खिलाड़ी चाहते थे जो हर समय उपलब्ध रहे. सूर्या के पास वह आवश्यक गुण हैं जो आपको कप्तान के रूप में सफल होने के लिए चाहिए.शुभमन गिल को लेकर कहा गया कि हमें लगता है कि वह तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं. उन्होंने पिछले एक साल में कई क्वालिटी दिखाई है, ऐसा हम ड्रेसिंग रूम से सुनते हैं. उन्होंने कप्तानी की कुछ अच्छी क्वालिटी दिखाई हैं. हम उन्हें अनुभव देने की कोशिश करना चाहते हैं.
गौतम गंभीर ने क्या कहा?
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि मेरे दृष्टिकोण से यह बहुत सरल है, मैं लोगों को स्वतंत्रता देने में विश्वास करता हूं और मुख्य कोच और खिलाड़ी के रिश्ते में नहीं,सबसे अच्छा रिश्ता वह होता है जो विश्वास पर आधारित होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे हमेशा मेरा साथ देंगे। मैं खुश और सुरक्षित ड्रेसिंग रूम सुनिश्चित करना चाहता हूं। हमें चीजों को जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभाल रहा हूं। हां, बड़ी जिम्मेदारी निभानी है, मैं इसके लिए उत्सुक हूं.
बुमराह के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी
गंभीर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट काफी जरूरी है. रोहित और विराट टी-20 नहीं खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें महत्वपूर्ण मैचों के लिए उपलब्ध रहना होगा. एक बल्लेबाज के लिए, अगर वह अच्छा क्रिकेट खेल सकता है और अच्छी फॉर्म में है, तो उसे सभी मैच खेलने चाहिए. जसप्रीत बुमराह के लिए ही नहीं, बल्कि अधिकांश गेंदबाजों के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है.