Commonwealth Games 2026

ENG VS NZ TEST: 'बैजबॉल' का ग्रैंड कमबैक, लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से रौंदा

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली.

x
Ashutosh Rai

लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया. एशेज सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए काफी अहम था. कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम में टीम ने दबाव के बीच बेहतरीन वापसी की. चौथे दिन तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी को जल्दी समेट दिया.

न्यूजीलैंड ने चौथे दिन 55/5 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई थी. हालांकि, जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य उनके लिए शुरुआत से ही मुश्किल था. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किसी भी बल्लेबाज को लंबी साझेदारी बनाने का मौका नहीं दिया. शुरुआती दो घंटों के अंदर ही बाकी पांच विकेट गिर गए. इसके साथ ही पूरी टीम 138 रन पर सिमट गई. ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 44 रन बनाए. दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला.

नए खिलाड़ियों ने बढ़ाया टीम का भरोसा

इंग्लैंड ने इस मुकाबले में कुछ नए चेहरों पर भरोसा जताया था. उनका फैसला सही साबित हुआ. युवा ओपनर एमिलियो गे ने दूसरी पारी में 57 रन बनाकर मैच का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाय.। उन्होंने दबाव की स्थिति में टीम को मजबूत बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई.


बैजबॉल के नए अध्याय की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में मिली हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट काफी आलोचनाओं का सामना कर रहा था. ऐसे माहौल में यह जीत टीम के लिए बहुत जरूरी थी. अब इंग्लैंड की नजर 17 जून से ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट पर होगी. यहां वो सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगे.