ENG vs IND 5th Test: नायर-प्रसिद्ध की वापसी सहित भारतीय टीम में होंगे 4 बदलाव! जानें किन-किन खिलाड़ियों को मिलेगी एंट्री
ENG vs IND 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम में 4 बदलाव किए जा सकते हैं. स्टार बल्लेबाज करूण नायर की टीम में वापसी हो सकती है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है.
ENG vs IND 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम में कई बदलाव होने की संभावना है. इसी कड़ी में कुछ खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो सकती है. बता दें कि इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है और उन्होंने भी अपनी टीम में 4 बदलाव किए हैं. तो वहीं अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भारतीय टीम में भी 4 बदलाव हो सकते हैं.
बता दें कि टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पांचवें मुकाबले में चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में उनकी जगह ध्रुव जुरेल खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं. इसके अलावा टीम में 3 बदलाव हो सकते हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की टीम में 4 बदलाव किए जा सकते हैं और करूण नायर की भी वापसी हो सकती है.
भारतीय टीम में हो सकते हैं 4 बदलाव
टीम इंडिया में ऋषभ पंत की जगह जुरेल को मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी इस मुकाबले में आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह आकाश दीप को मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा अंशुल कंबोज के स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हो सकती है, जबकि शार्दुल ठाकुर के स्थान पर करूण नायर को मौका दिया जा सकता है.
Also Read
- 'कोच के पास पूरा अधिकार', शुभमन गिल ने गौतम गंभीर का किया बचाव, क्यूरेटर पर साधा निशाना
- IND vs ENG 5th Test:ओवल की हरी पिच ने बुमराह के खेलने पर सस्पेंस बढ़ाया, क्या आखिर समय में इंग्लैंड को गच्चा देंगे गिल-गंभीर?
- IND vs ENG: ओवल में टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं दीपक चाहर, क्या है गंभीर का प्लान?
ऐसे में कुलदीप यादव को एक बार फिर से मौका नहीं मिलने वाला है. तो वहीं भारत के लिए स्पिन विकल्प के रूप में रविंद जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है, जिन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करूण नायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोश टंग, जैमी ओवरटन.