बड़े भाई को आया टीम इंडिया से टेस्ट कॉल, छोटे ने अंडर-19 विश्व कप में तोड़ डाला धवन का रिकॉर्ड
Under-19 World Cup: मुशीर खान ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में अपने दूसरे शतक के साथ न्यूजीलैंड के आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. मुशीर ने 131 रनों की धाकड़ पारी खेली.
Under-19 World Cup: मुशीर खान ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में अपने दूसरे शतक के साथ न्यूजीलैंड के आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. मुशीर ने 131 रनों की धाकड़ पारी खेली. भारत ने सुपर-6 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए. सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं.
टूर्नामेंट में बनाए 300 रन
मुशीर ने कीवी गेंदबाजी लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया और मौजूदा प्रतियोगिता में 300 रन के आंकड़े को तोड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने पाकिस्तान के शाहजेब खान को पीछे छोड़ दिया. अपनी 131 रन की पारी के दौरान, मुशीर ने केवल 125 गेंदों पर 13 चौके और तीन छक्के लगाए. एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले मुशीर दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके पहले धवन ने 2004 में दो शतक लगाए थे.
सरफराज खान का हुआ टेस्ट में सलेक्शन
मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान को एक दिन पहले ही टेस्ट टीम का कॉल आया है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली है. मुशीर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में चार पारियों में 81.25 की औसत से 325 रन बनाए हैं. मुशीर ने ये रन 103.17 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.