'एक बिहारी सब पे भारी...' विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दी खास सलाह, किंंग ने 'बेबी बॉस' को दिया गुरुमंत्र
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत का वीडियो काफी चर्चा में है. जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज को सलाह देते दिखे. किंग ने सूर्यवंशी को जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी है.
नई दिल्ली: IPL 2026 जब भी याद किया जाएगा तो उसमें वैभव सूर्यवंशी का जिक्र जरूर आएगा. सूर्यवंशी ने इस सीजन जैसी बल्लेबाजी की है वह काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने अपनी बेबाक बल्लेबाजी से विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों पर राज किया है. अपने दूसरे ही IPL सीजन में वैभव ने ऑरेंज कैप जीतकर यह साबित कर दिया है कि वह आने वाले समय में भारतीय टीम का भविष्य हैं.
उनकी इस काबिलियत की सबने सराहना की है. इसी कड़ी में क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने भी फाइनल मुकाबले के दिन वैभव से कुछ ऐसा जिसे वैभव कभी भूलना नहीं चाहेंगे.
'एक बिहारी सब पे भारी...'
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत का वीडियो काफी चर्चा में है. जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज को सलाह देते दिखे. किंग ने सूर्यवंशी को जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी है. कोहली वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि, 'यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है वो अच्छी मेहनत की वजह से, विश्वास की वजह से हुआ है। अभी कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है.. (नहीं सुनना है)। एक बिहारी सब पे भारी, फिर खत्म गेम.'
रिकॉर्ड्स से भरा रहा वैभव का सीजन
सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 अभियान ऐतिहासिक रहा. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उनके बल्ले से 72 छक्के निकले, जो किसी एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड है.
भारतीय क्रिकेट का नया भविष्य
48.50 की औसत और 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए वैभव ने साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर सफल होने की क्षमता है. अब फैंस को इंतजार है कि कब वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे और भारत के लिए खेलते हुए इंटरेशनल क्रिकेट में अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे.