Fide Women's World Cup: 19 साल की दिव्या देशमुख बनीं महिला शतरंज विश्व कप चैंपियन, हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर रचा इतिहास
19 साल की दिव्या देशमुख ने फिडे महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में कोनेरू हम्पी को हराकर खिताब अपने नाम किया और भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर बन गईं. दो गेम ड्रॉ रहने के बाद दिव्या ने टाई-ब्रेकर में जीत दर्ज की. वह यह खिताब जीतने वाली भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर हैं.
web
फिडे महिला वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए खुशी की दोहरी वजह थी, क्योंकि फाइनल में भारत की दो दिग्गज खिलाड़ी, 19 वर्षीय दिव्या देशमुख और अनुभवी कोनेरू हम्पी आमने-सामने थीं. फाइनल मुकाबले में युवा खिलाड़ी दिव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोनेरू को मात दी और फिडे महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. यह मैच बहुत रोमांचक रहा जिसमें शुरु के दो गेम ड्रॉ होने के बाद टाई-ब्रेकर में दिव्या ने बाज़ी मार ली.
Also Read
- Fide Women's World Cup: 19 साल की दिव्या देशमुख बनीं महिला शतरंज विश्व कप चैंपियन, हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर रचा इतिहास
- शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय के मॉडल स्कूल 'सी' का 5वां पूर्व छात्र सम्मेलन, छात्रों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
- पंत को टीम इंडिया से चाहिए द ओवल' में 'गाबा टेस्ट' जैसी ऐतिहासिक जीत, क्या इंग्लैंड को हराकर गिल ब्रिगेड पूरा करेगी उनका सपना!