'गोल्डन डक' से लेकर 'किंग पेयर' तक...क्रिकेट में होते हैं 13 तरह के जीरो, आप जानते हैं क्या?

Different types of zeros in cricket: क्रिकेट में अगर कोई बैटर जीरो पर आउट होता है तो उसे बुरा कहा जाता है, लेकिन उसे और बुरा बनाने के लिए 13 अलग-अलग नाम हैं, जिसे एक क्रिकेट फैंस को जानना जरूरी है.

Bhoopendra Rai

Different types of zeros in cricket: क्रिकेट मैच के दौरान कॉमेंट्री में आपने अक्सर सुना होगा कि बल्लेबाज डक पर आउट हो गया. कई बार गोल्ड डक नाम भी सुनते हैं. जब भी कोई बैटर शून्य पर आउट होता है तो उसे डक कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट में एक दो नहीं बल्कि पूरे 13 तरह की जीरो होते हैं, जो बल्लेबाज के आउट होने से जुड़े हुए हैं. हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्रेविस हेड ने दूसरे टेस्ट में 'किंग पेयर' बनाया था, जिसकी खूब चर्चा हुई.

1. डक

बिना खाता खोले यानी शून्य पर आउट होने को डक कहते हैं. 

2. गोल्डन डक

पहली गेंद पर आउट होने को गोल्डन डक कहते हैं. 

3. सिल्वर डक

दूसरी गेंद पर ही शून्य पर आउट होने को सिल्वर डक कहते हैं.

4. ब्रॉन्ज डक

पारी में तीसरी गेंद पर शून्य पर आउट होने को ब्रॉन्ज डक कहते हैं.

5. डायमंड डक

बिना कोई गेंद खेले आउट होने को डायमंड डक कहा जाता है. बल्लेबाज, रन आउट स्टंपिंग, टाइम आउट, फील्ड ऑब्स्ट्रक्शन से डायमंड डक हो सकता है.

6. रॉयल डक या प्लेटिनम डक

मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले ओपनर के लिए रॉयल डक कहा जाता है.

7. लाफिंग डक

बल्लेबाज के शून्य पर आउट होते ही अगर पारी खत्म हो जाए तो उसे लाफिंग डक कहा जाता है.

8. पेयर

टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने को पेयर कहते हैं. 

9. किंग पेयर

टेस्ट की दोनों पारियों में पहली-पहली ही बॉल पर आउट होने को किंग पेयर कहा जाता है.

10. बैटिंग हैट्रिक

लगातार 3 पारियों में शून्य पर आउट होने को बैटिंग हैट्रिक कहते हैं.

11. बैटिंग डबल हैट्रिक

अगर लगातार 4 पारियों में बैटर शून्य पर आउट होता है तो उसे बैटिंग डबल हैट्रिक कहते हैं.

12. ट्रिपल बैटिंग हैट्रिक

लगातार 5 इनिंग में शून्य पर आउट होने वाले को ट्रिपल बैटिंग हैट्रिक कहते हैं.

13. क्वाड्रपल बैटिंग हैट्रिक

लगातार 6 इनिंग्स में शून्य पर आउट होने को क्वाड्रपल बैटिंग हैट्रिक कहते हैं.