ध्रुव जुरेल ने तोड़ा हार्दिक पंड्या का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, श्रीलंका में रचा इतिहास

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर हार्दिक पंड्या का नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह श्रीलंका में नंबर-7 या नीचे भारत के सबसे बड़े स्कोरर बने.

X
Ashutosh Rai

Dhruv Jurel Record: कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेली. उनके शतक ने भारत का स्कोर 500 के पार पहुंचाया. साथ ही जुरेल ने श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी भारतीय पारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

जुरेल ने पंड्या का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 115 रन की नाबाद पारी खेली. इससे पहले यह रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम था. हार्दिक ने 2017 में पल्लेकेले टेस्ट में 108 रन बनाए थे. वह श्रीलंका में इस नंबर पर शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज थे. अब जुरेल ने उनसे आगे निकलकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. खास बात यह है कि जुरेल ने यह बड़ी पारी कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेली, जहां भारत ने पहली पारी में 500 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा किया.

विदेशी बल्लेबाजों की खास लिस्ट में भी बनाई जगह

जुरेल की 115 रन की पारी ने उन्हें श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विदेशी बल्लेबाजों की सूची में भी जगह दिलाई. वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली 151 रन के साथ पहले, डेनियल विटोरी 140 रन के साथ दूसरे और पाकिस्तान के सलमान आगा 132 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. जुरेल ने आयरलैंड के कर्टिस कैंफर को पीछे छोड़.। खास बात यह है कि इन सभी बड़ी पारियों में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान का भी कनेक्शन रहा है. इस प्रदर्शन से जुरेल ने निचले क्रम में अपनी बल्लेबाजी की ताकत साफ कर दी.


2024 के बाद भारत के नंबर-7 बल्लेबाज का पहला शतक

जुरेल का शतक इसलिए भी खास है क्योंकि दिसंबर 2024 के बाद भारत के लिए नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए यह पहला टेस्ट शतक है. इससे पहले नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी. विदेशी जमीन पर भारत के लिए नंबर-7 या नीचे बड़ी पारियों की सूची में जुरेल अब चौथे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में ऋषभ पंत की सिडनी में नाबाद 159 रन की पारी सबसे ऊपर है. अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 118 रन बनाए थे. वहीं पंत ने द ओवल में 114 रन की पारी खेली थी.