भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 से 17 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इब्राहिम जादरान टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं चोट से लौटे नवीन-उल-हक पर भी नजरें रहेंगी.
अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए मजबूत टीम उतारी है. टीम की कमान इब्राहिम जादरान को दी गई है, जिनके पास भारत के खिलाफ कप्तानी में खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा. तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक लंबे समय तक कंधे की चोट के कारण टीम से बाहर थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर लौट आए हैं. उनकी वापसी से अफगानिस्तान की तेज गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी. अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब को भी टीम में वापस बुलाया गया है.
ACB Names Squad for the T20I Series against India
Kabul, August 24, 2026: Afghanistan Cricket Board’s National Selection Committee has finalized the Afghanistan National Team squad for the upcoming three-match T20I series against India, scheduled to be played from September 13… pic.twitter.com/GPvqLP2rFT— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 24, 2026Also Read
अफगानिस्तान ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज नूर रहमान को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह दी है. घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नूर रहमान टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर रहेंगे. अफगानिस्तान की टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी मानी जाती है और भारत की पिचों पर उसके स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं. राशिद खान, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे गेंदबाज टीम में मौजूद हैं. इन खिलाड़ियों के पास भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव भी है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के सामने स्पिन की चुनौती बड़ी हो सकती है.
भारत के खिलाफ यह तीन मैचों की सीरीज अफगानिस्तान के लिए अहम मानी जा रही है. 2028 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश में है और जादरान के पास कप्तान के तौर पर अपनी पहचान मजबूत करने का मौका होगा. टीम में अनुभवी मोहम्मद नबी भी शामिल हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच अच्छा संतुलन बनाने में मदद कर सकते हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. 13 से 17 सितंबर के बीच होने वाली इस सीरीज को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस में अभी से उत्साह है.
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक
रिजर्व खिलाड़ीः इजाज अहमदजई, शाहीदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक